फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD leader Tejashwi Yadav says Bihar ministers may involved in killing of Indigo manager Rupesh

इंडिगो मैनेजर की हत्या में हो सकता है बिहार के मंत्रियों का हाथ: तेजस्वी

Sun, 17 Jan 2021 02:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Jan 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
RJD leader Tejashwi Yadav says Bihar ministers may involved in killing of Indigo manager Rupesh
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने इंडिगो मैनेजर की हत्या मामले में नीतीश कुमार के मंत्रियों पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा, ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि इंडिगो मैनेजर की हत्या में बिहार के मंत्रियों का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन


फेसबुक लाइव में यादव ने कहा, 'ऐसी अफवाहें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक रूपेश कुमार सिंह की हत्या में शामिल हो सकते हैं।' इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि हत्या की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सवाल पूछे जाने पर भड़के नीतीश कुमार, डीजीपी को मिलाया फोन
इससे पहले शुक्रवार को रूपेश हत्याकांड पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको जानकारी है तो बताइए। रूपेश के हत्यारे नहीं बचेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों से पूछ लिया कि आप किस पार्टी से हैं। बिहार में 15 साल जब अपराध होता था तब कोई नहीं बोलता था। आज अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। नीतीश ने कहा कि स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे कोई न कोई कारण होता है। अगर आपके पास किसी अपराध के बारे में जानकारी है तो सीधा हमें बताइए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर वे किसे सूचना दें तो इसपर नीतीश ने कहा कि आप सीधे बिहार के डीजीपी को जानकारी दीजिए। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद डीजीपी को फोन मिलाया। मुख्यमंत्री के फोन को डीजीपी एसके सिंघल ने दो रिंग के बाद ही उठा लिया। फिर नीतीश ने उनसे कहा कि डीजीपी साहब फोन उठाया करिए।

हत्यारों को मेरी मां मारेगी पहली गोली
सुशील मोदी गुरुवार को छपरा में रूपेश के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे तो मृतक की बेटी उनसे लिपटकर रोने लगी। नन्ही सी बच्ची आराध्या को रोता देख सुशील मोदी की आंखें भी नम हो गईं। बच्ची ने सांसद से कहा कि अपराधी पकड़े जाएंगे तो उसकी मम्मी उन्हें पहली गोली मारेगी।


हत्याकांड में अबतक क्या हुआ
पुलिस लगातार इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है। सूत्रों के अनुसार हत्यारे पटना हवाई अड्डे से ही रूपेश के पीछे लगे हुए थे। हालांकि उन्हें पूरे रास्ते मौका नहीं मिला और आखिर में उन्होंने रूपेश को उनके अपार्टमेंट के बाहर ही गोली मार दी। पटना पुलिस की एक टीम गुरुवार को छानबीन करने के लिए हवाई अड्डा भी पहुंची थी। पुलिस को इस केस में कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन्हें फिलहाल जाहिर नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed