फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajgir nature safari tourists double eco tourism bihar news

बिहार: ग्लास स्काईवॉक से जिपलाइन तक, राजगीर में रोमांच का ऐसा क्रेज, दो साल में दोगुने हुए सैलानी

Wed, 26 Aug 2026 07:47 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2026 07:47 AM IST
सार

Bihar News: राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की संख्या दो साल में करीब दोगुनी हो गई है। ग्लास स्काईवॉक, जिपलाइन और स्काई साइकिलिंग जैसे एडवेंचर आकर्षणों के चलते बिहार के इको-टूरिज्म स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
 

विज्ञापन
rajgir nature safari tourists double eco tourism bihar news
राजगीर नेचर सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन के लिए विश्वविख्यात नालंदा जिला अब पर्यावरण और रोमांचक पर्यटन (इको-टूरिज्म) का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। राजगीर की पंच पहाड़ियों और मनोरम वादियों के बीच स्थित ‘नेचर सफारी’ पर्यटकों को खूब लुभा रही है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजगीर नेचर सफारी में आने वाले सैलानियों की संख्या में पिछले दो वर्षों के दौरान दोगुना उछाल दर्ज किया गया है। वर्ष 2022-23 में जहां 1.59 लाख पर्यटक यहां पहुंचे थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर करीब तीन लाख के पार पहुंच गई।
विज्ञापन


पर्यटकों को खूब भा रहा एडवेंचर
राजगीर नेचर सफारी में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आधुनिक एडवेंचर स्पोर्ट्स का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है। यहां का प्रमुख आकर्षण अत्याधुनिक ‘ग्लास स्काईवॉक’ है, जहां खड़े होकर गहरी खाई और हरियाली को निहारना पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित हो रहा है। इसके अलावा जिपलाइन, स्काई साइकिलिंग और झूलता सस्पेंशन ब्रिज युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। बच्चों और पारिवारिक पर्यटकों के लिए तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, ट्रैंपोलिन और वॉल क्लाइंबिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


राजगीर की चमक से पूरे बिहार में बढ़ा इको-टूरिज्म का ग्राफ
राजगीर की इस कामयाबी का असर पूरे राज्य के पर्यटन पर भी पड़ा है। बिहार के प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्रों पर पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022-23 में पूरे राज्य में 55.20 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो 2024-25 में बढ़कर 74.90 लाख हो गए। कैमूर के करमचट डैम में पर्यटकों की संख्या 46 हजार से बढ़कर 1.49 लाख और मुंगेर के भीमबांध में 35 हजार से बढ़कर 85 हजार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना नगर निगम का भ्रष्टाचार खुलेगा! 5798 वाणिज्यिक संस्था-संगठन के लिए नियम बदलेगी सरकार की यह समिति?

276 नए पर्यटन केंद्रों से बदलेंगे तस्वीर
राज्य सरकार अब इको-टूरिज्म का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत 276 नई परियोजनाओं को चिन्हित किया है। इनमें 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब, झीलें एवं आर्द्रभूमियां शामिल हैं। इन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए निजी निवेशकों को 30 साल की लीज पर देने की योजना है। इससे पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed