फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajgir cricket stadium construction inspection asia cup hockey review CM Nitish kumar

Bihar: राजगीर बन रहा है खेल नगरी! सीएम नीतीश ने की क्रिकेट स्टेडियम और हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 10 Jul 2025 02:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 02:00 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा जिले के राजगीर में पर्यटन और खेल अवसंरचना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की, जहां आउटफील्ड और पवेलियन का कार्य तेजी से जारी है।
 

विज्ञापन
rajgir cricket stadium construction inspection asia cup hockey review CM Nitish kumar
CM नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा जिले के राजगीर में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन और खेल अवसंरचना से जुड़ी कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पटना बख्तियारपुर फोरलेन के पास करौटा से राजगीर को जोड़ने वाले टूरिस्ट वे परियोजना का निरीक्षण किया। यह नई सड़क परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला राजगीर पहुंचा, जहां उन्होंने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लिया। यह स्टेडियम बिहार खेल अकादमी के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। फिलहाल आउटफील्ड का कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं जनरल स्टैंड ईस्ट और वेस्ट तथा रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क लगभग अंतिम चरण में है। मुख्य पवेलियन का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और अब प्लास्टर, पुट्टी व वायरिंग जैसे फिनिशिंग कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अपराधियों ने किराना दुकानदार को लूट के दौरान मारी गोली, सड़क पर आगजनी कर रहे हैं विरोध


एशियन हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने आगामी हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों का भी जायजा लिया। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में आयोजित की जाएगी, जिसमें पाकिस्तान समेत कई अंतरराष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। उल्लेखनीय है कि राजगीर पहले भी नवंबर 2023 में महिला एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की सफल मेज़बानी कर चुका है, जिसमें भारत ने चीन को हराकर खिताब जीता था।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। हर प्रमुख स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रही। निरीक्षण के दौरान पटना और नालंदा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले में चल रही योजनाओं की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed