फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals shot shopkeeper during robbery ruckus on the road siwan bihar police

Bihar News : अपराधियों ने किराना दुकानदार को लूट के दौरान मारी गोली, सड़क पर आगजनी कर रहे हैं विरोध

Thu, 10 Jul 2025 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने किराना दुकानदार को लूट के दौरान गोली मार दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये और आगजनी कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot shopkeeper during robbery ruckus on the road siwan bihar police
घटना के बाद सड़क पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक किराना दूकानदार को गोली मार दी। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया। आननफानन में उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाज़ार की है। दुकानदार चुटकुला प्रसाद को पहले सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। अब घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये और आगजनी कर घटना का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : विशेष निगरानी की टीम ने डीएसपी के आवास पर की छापेमारी, पटना में हैं पदस्थापित
विज्ञापन

 

Bihar News : Criminals shot shopkeeper during robbery ruckus on the road siwan bihar police
सड़क पर आगजनी - फोटो : अमर उजाला

घटना के संबंध में किराना दुकानदार चुटकुला प्रसाद ने बताया कि बीती देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके थैले में दिन भर की कमाई थी। जैसे ही वह बसंतपुर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुँचे, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनका पीछा कर थैला लूटने की कोशिश की। जब दुकानदार ने लूट का विरोध किया और शोर सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे, तो अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई की धमक, राजधानी समेत छह टीम तीन जिलों में कर रही छापेमारी

Bihar News : Criminals shot shopkeeper during robbery ruckus on the road siwan bihar police
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

इस घटना के विरोध में गुरुवार सुबह से ही बसंतपुर बाजार में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सीवान-पटना-छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और अपराधियों की 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।


वहीं बाजार के सभी दुकानदारों ने एकजुट होकर अपनी दुकानें बंद रखी हैं। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इलाके में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय बना हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल बसंतपुर बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। लोगों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त है, और वे जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed