{"_id":"68d93faf3928c96657095360","slug":"preparations-for-boycott-of-the-vote-patna-news-c-1-1-noi1443-3458446-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : यहां विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की तैयारी, क्षत्रिय समाज ने दी चेतावनी, जानें गुस्से की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : यहां विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की तैयारी, क्षत्रिय समाज ने दी चेतावनी, जानें गुस्से की वजह
Sun, 28 Sep 2025 09:59 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:59 PM IST
सार
Bihar Political News : वर्तमान विधायक और संभावित उम्मीदवारों के नाम से वे संतुष्ट नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विरोध जताते क्षत्रिय समाज
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे विभिन्न समाज और वर्ग अपने-अपने मुद्दों को लेकर सक्रिय हो रहे हैं। भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवादा बेन गांव में क्षत्रिय समाज ने विकास को मुख्य मुद्दा मानते हुए एकजुटता का परिचय देना शुरू कर दिया है। समाज के लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस बार वे केवल उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे जो क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने को तैयार हो।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी
क्षत्रिय समाज का कहना है कि वर्तमान विधायक और संभावित उम्मीदवारों के नाम से वे संतुष्ट नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी पसंद का नेता मैदान में नहीं उतारा गया, तो वे चुनाव का बहिष्कार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी ताकत है और अब समय आ गया है कि इस ताकत का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए किया जाए।
ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, छह मजदूर घायल; ढलाई का काम चल रहा था, अचानक ऐसा हुआ
विज्ञापन
कितना पड़ेगा असर?
वहीं, संभावित प्रत्याशी राधा चरण साह का नाम एनडीए से किया जा रहा है। जिसपर ग्रामीणों का कहना है कि उनके नाम से भी हम संतुष्ट नहीं है। हमें स्थानीय उम्मीदवार की जरूरत है। जो क्षेत्र की विकास की बात करें। अगर पार्टी क्षेत्रीय उम्मीदवार को टिकट नहीं देती है तो पूरे गांव के क्षत्रिय समाज वोट का बहिष्कार करेगी। क्षत्रिय समाज की यह नाराज़गी चुनावी माहौल में नया समीकरण पैदा कर सकती है। अब देखना होगा कि राजनीतिक दल इस संदेश को कितना गंभीरता से लेते हैं और विकास व नेतृत्व के सवाल पर क्या रुख अपनाते हैं। देखना होगी कि इस गुस्से का क्या असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें-Bihar News: कर्ज, खेत गिरवी और नंगे पांव की जिद से निकली जीत की राह, आज गूंज रहा पूरे देश में शैलेश का नाम