Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Political Meetings, Chhath Ghat Inspection: Key Events Scheduled in Patna Today

पटना में आज: चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज को लेकर क्या चल रहा, सीएम सम्राट और नितिन नवीन कहां जाएंगे?

Wed, 11 Nov 2026 09:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

Patna News: पटना में आज कई ऐसी हलचल देखने को मिलेगी, जिन पर राजनीतिक गलियारे से लेकर आम लोगों तक की नजर रहेगी। सीएम सम्राट चौधरी एक समारोह में शामिल होंगे। कुछ ऐसे कार्यक्रम भी हैं, जिनकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। दिनभर की इन गतिविधियों के बीच एक खास मुलाकात भी चर्चा में रहने वाली है।

विज्ञापन
Political Meetings, Chhath Ghat Inspection: Key Events Scheduled in Patna Today
पटना में आज क्या है खास? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। आज भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा है। सरकारी दफ्तरों में आज छुट्टी है इसलिए सरकार कामकाज आज नहीं होगा। वहीं छठ महापर्व को लेकर तैयारियां भी चल रही है। सियासी गलियारे में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी बिहार भाजपा की टीम के साथ बड़ी बैठक करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के साथ वह भी चित्रगुप्त पूजा के मौके पर समारोह में शामिल होने ठाकुरबाड़ी जाएंगे। इसके अलावा मोकामा के विधायक अनंत सिंह आज अपने गांव नदवां जाएंगे। 

विज्ञापन

बिहार: जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों को लगी गोली; वाराणसी रेफर

विज्ञापन
जानिए, आज की प्रमुख गतिविधियां...
1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज चित्रगुप्त पूजा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के गर्दनीबाग के ठाकुरबाड़ी जाएंगे। अब तक मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार यहां आते थे। पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम सम्राट चौधरी यहां आएंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कई मंत्री, विधायक, बड़े अधिकारी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आएंगे। इसको लेकर ठाकुरबाड़ी में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे का दूसरा दिन है। 21 नवंबर को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भी आज बैठक करेंगे। इसके बाद अलावा संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर भी बैठक करेंगे। बिहार विधान परिषद चुनाव में 30 साल बाद पटना शिक्षक सीट पर मिली हार पर भी बातचीत करेंगे। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को टास्क देंगे। 


3. जिला प्रशासन की टीम आज पटना के छठ घाटों का निरीक्षण करेगी। 12 नवंबर तक पटना प्रमंडल के आयुक्त ने सभी घाटों को पूरी तरह से तैयार करने का निर्देश दिया है। ऐसे में जांच टीम घाटों पर जाकर समीक्षा करेगी कि तैयारी कितनी पूरी हो पाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार घाट तैयार हुए हैं या नहीं। 

4. मोकामा के विधायक अनंत सिंह आज अपने गांव नदवां जाएंगे। यहीं पर वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। घौड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर जो मैदान तैयार किए जा रहे हैं, वहां भी अनंत सिंह जाएंगे। साथ ही लोगों से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed