फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Police seized the car coming from Patna to Sitamarhi with 27 lakh cash; custodial interrogation of 3 people

Bihar: पटना से 27 लाख कैश लेकर सीतामढ़ी आ रही कार को पुलिस ने किया जब्त; 3 लोगों से हिरासत में हो रही पूछताछ

Sun, 03 Sep 2023 08:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Sep 2023 08:53 PM IST
सार

Bihar News: कार से 27 लाख कैश बरामद किए जाने के मामले को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कोई उचित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्रवाई निश्चित है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सीतामढ़ी के गुदरी बाजार निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Police seized the car coming from Patna to Sitamarhi with 27 lakh cash; custodial interrogation of 3 people
रून्नीसैदपुर थाना, सीतामढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सीतामढ़ी पुलिस ने शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 27 लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं, कार समेत तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। दरअसल, जिले के रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा के पास मौजूद रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस शनिवार की रात पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन जांच पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका। जब कार की तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मियों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

विज्ञापन


कैश से लबालब थी कार
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने कार के भीतर भारी मात्रा में कैश देखा तो उसने फौरन वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में भी ले लिया। उनसे पुलिस हिरासत में कड़ी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतना कैश लेकर ये सभी जा कहां रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कोई उचित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्रवाई निश्चित है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सीतामढ़ी के गुदरी बाजार निवासी जगन्नाथ प्रसाद, संजीव मंडल और रवि कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना से लेकर आ रहे थे कैश
पुलिस पूछताछ में तीनों लोगों ने खुद को गुदरी बाजार के गीतांजलि मार्केट स्थित शंभू जनरल स्टोर्स का स्टाफ बताया है। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया है कि पटना से 27 लाख रुपये लेकर सीतामढ़ी आ रहे थे। इस नकदी को शंभू जनरल स्टोर के मालिक शंभू प्रसाद को देना था। रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अब स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed