फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police personnel accused of drinking alcohol after police vehicle crashes rohtas bihar news

Bihar: बंधक युवक को छुड़ाने जा रही पुलिस की गाड़ी घर में घुसी, दो घायल; शराब पीने के आरोपों की जांच शुरू

Wed, 08 Jul 2026 07:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 07:56 PM IST
सार

रोहतास के ओझा बीघा में बंधक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस की गाड़ी दीवार से टकरा गई, जिससे भाजपा नेता अजय ओझा के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। शराब पीने के आरोप पर आठ पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए गए।

विज्ञापन
police personnel accused of drinking alcohol after police vehicle crashes rohtas bihar news
डालमिया नगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के ओझा बीघा गांव में मंगलवार देर रात बंधक बनाए गए एक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब डेढ़ बजे पुलिस का सरकारी वाहन एक मकान की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पास में बैठे दो लोग घायल हो गए। घायलों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ओझा के पिता भी शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

पुलिस पर शराब पीने का आरोप, लोगों ने किया हंगामा
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और पुलिस टीम पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता के पिता के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया। सूचना मिलते ही डेहरी के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले गांव की एक शादी में वीडियोग्राफी का काम हुआ था। इसके लिए वीडियोग्राफर को 20 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे, लेकिन उसने अब तक फोटो और वीडियो नहीं दिए। मंगलवार रात जब वह अपनी बकाया राशि मांगने पहुंचा, तो कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया और अग्रिम राशि लौटाने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस 

इसी दौरान किसी ने डायल-112 पर युवक के बंधक बनाए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के दौरान सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर भाजपा नेता के घर की दीवार से टकरा गया।

आठ पुलिसकर्मियों के लिए गए ब्लड सैंपल
स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद एसडीपीओ ने वाहन में मौजूद आठ पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच कराई। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसी ने शराब का सेवन किया था या नहीं।

एसपी ने क्या कहा
रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को जबरन उठाकर बंधक बना लिया गया है। पुलिस टीम ने युवक को मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। लौटने के दौरान सरकारी वाहन एक मकान की दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार गिर गई और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

एसपी ने कहा कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों के मौके से भागने की बात पूरी तरह भ्रामक और निराधार है। डेहरी नगर थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed