फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   pmch medical student died suicide case family accuses landlord of murder case Patna Bihar news Bihar police

Bihar : पीएमसीएच के मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत, परिजन मकान मालिक पर लगा रहे हत्या का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 09:34 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 07 Jun 2026 09:34 AM IST
सार

Bihar : परिजनों को कॉल किया गया। परिजन घटना की सूचना मिलते ही सन्न रह गए। फिर घटना की जानकारी पटना में रह रहे उनके रिश्तेदारों को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई।  

विज्ञापन
pmch medical student died suicide case family accuses landlord of murder case Patna Bihar news Bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में मेडिकल की कोचिंग कर रहे एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। घटना बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट अंतर्गत हत्था गांव निवासी गुड्डू राजा के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि वह पीएमसीएच में लैब टेक्नीशियन का पढ़ाई कर रहा था। उनको मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि गुड्डू ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर परिजन बेचैन हो गए। आननफानन में उनलोगों ने पटना में रह रहे अपने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुँचने के लिए कहा। फिर पटना में रहने वाले उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: भाजपा विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा; पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने बताया का गुड्डू राजा पीएमसीएच में लैब टेक्नीशियन का पढ़ाई करता था। वह पटना में लगभग दो साल से रह रहा था, जबकि इस मकान में वह पिछले 8 महीने से रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि जब पटना में रहने वाले उनके रिश्तेदार कमरे की ओर बढ़े तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और गुड्डू राजा फंदे से लटका हुआ हैं। इसलिए वह यह मान रहे हैं कि गुड्डू राजा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, पटना पुलिस की टीम नहीं कर पाई गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

वहीं घटनास्थल पर पहुंची बुद्धा कालोनी थाना की पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। मेडिकल के छात्र गुड्डू राजा ने आत्महत्या क्यों की यह जांच का विषय है। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या। फिलहाल पुलिस मोबाइल भी खंगालेगी। 

                                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed