PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, जंगलराज, रोजगार, माओवाद पर की बात; जानिए क्या-क्या कहा
पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की भी तारीफ की। कहा कि नीतीश जी की सरकार ने यहां लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार में नियुक्ति भी दी है और नीतीश जी ने अभी बिहार के नौजवानों के रोजगार के लिए नए निश्चय भी लिए हैं। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से एक बार बिहार आए। अपने एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने मोतिहारी से बिहारवासियों को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने मोतिहारी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर, रोजगार, विकास, माओवाद और इंडिया गठबंधन पर बातें की। राजद और कांग्रेस राजद की याद भी दिलाई। अब पीएम मोदी के इस बयान की चर्चा खूब हो रही है। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या बातें कहीं...
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों यह नयाा भारत है। भारत दुश्मनों को सजा देने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है। बिहार की इसी धरती से मैंने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा की थी। इसके बाद पूरी दुनिया ने भारत का सामर्थ्य देखा। पूरी दुनिया में भारत का चर्चा हो रहा है। अब बिहार को दुनिया भर के मार्केट से जोड़ेंगे। किसानों की आय दोगुणा करना हमारा लक्ष्य है। पीएम ने कहा कि साथियों न हम नारों तक अटकते हैं और न हम वादों तक सिमटते हैं। हम पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए अतिरिक्त काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि चंपारण, औरंगाबाद, गया जी, जमुई जैसे जिलों को वर्षों तक पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांसे गिन रहा है। जिन इलाकों पर माओवाद का काला साया था, आज वहां के नौजवान बड़े सपने देख रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है कि समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार! बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें, इसके लिए बीते वर्षों में यहां तेजी से काम हुआ है।
राजद-कांग्रेस राज में गरीब को पक्का घर मिलना असंभव था
इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के राज में गरीब को पक्का घर मिलना असंभव था। जंगलराज में लोग अपने घरों में रंग-रोगन तक नहीं करवाते थे, डरते थे कि अगर रंग-रोगन हो गया तो पता नहीं कि मकान मालिक को ही उठवा लिया जाए। पीएम मोदी ने आंकड़ा गिनाते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं। इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बने हैं। हमारे अकेले मोतिहारी जिले में ही तीन लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी, तो यूपीए के 10 साल में बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये के आसपास मिले। यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे। 2014 में केंद्र में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया। पिछले 10 साल में, एनडीए के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कईं गुना ज्यादा है।
पीएम मोदी ने बिहारवासियों को दी बड़ी सौगात; कहा- बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार NDA सरकार
राजद-कांग्रेस वाले परिवार से बाहर किसी को सम्मान नहीं देते
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है। आप लोगों ने इस धरती को राजद और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया। उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है। आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है कि बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था। राजद और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था, गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था। जो शासन में थे, उनमें बस यही सोच थी कि कैसे गरीब के हक का पैसा लूट लें। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के नाम पर राजनीति करते आए हैं। लेकिन यह लोग अपने परिवार से बाहर किसी को सम्मान नहीं देते। आज इनका हाल पूरा बिहार देख रहा है। हमें बिहार को इनलोगों से दूर रखना है। यह लोग कभी बिहार का विकास कर रही नहीं सकते हैं। इसलिए हमें मिलकर बिहार के विकास को और गति देनी है। हमें संकल्प लेना है कि नया बिहार बनाएंगे, फिर एक बार एनडीए सरकार।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.