फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna When the wife left the judge gave consolation to husband said Forget her and find another women

पत्नी ने छोड़ा तो पति को जज साहब ने दी सांत्वना, कहा- ‘उसे भूल जाइए और दूसरी तलाशिए’

Tue, 26 Jan 2021 04:25 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Patna When the wife left the judge gave consolation to husband said Forget her and find another women
पटना उच्च न्यायालय - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने आरोपी को जमानत देते हुए पीड़ित पति से कहा, ‘पराए के साथ भाग गई पत्नी को अब भूल जाएं और दूसरी की तलाश करें। वो अब कहां आपकी रही।’ मामला सीतामढ़ी के बथनाहा का है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखा देने केस किया था। इसी केस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पीके झा ने हताश पति को सांत्वना देते हुए कहा कि पराए के साथ भाग गई पत्नी को अब भूल जाइए और अब दूसरी लड़की को तलाशिए।

विज्ञापन

पति ने कॉलेज में कराया था दाखिला

बचाव पक्ष के वकील वाईसी वर्मा ने बताया कि 25 साल के नागेंद्र कुमार जायसवाल की शादी 2017 में तान्या नाम की लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद तान्या अपने पति के साथ ससुराल नानपुर चली गई। यहां उसने नागेंद्र से आगे की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जाहिर की l नागेंद्र ने भी पत्नी की इच्छा का मान रखते हुए दरभंगा के कालिदास सूर्य देव महाविद्यालय में उसका नामांकन करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में पढ़ाई के दौरान दूसरे युवक से हो गई थी दोस्ती

नागेंद्र के वकीन ने कोर्ट में बताया कि लॉकडाउन के बाद  22 अप्रैल को तान्या अपने मायके बथनाहा चली आई और अपने चाचा के घर रहने लगी l इसके एक महीने बाद 23 मई को अचानक चाचा के घर से लापता हो गई l घर वालों ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन फोन हमेशा स्विच ऑफ मिला I इसके कुछ दिन बाद पता लगा कि जब वह शादी के पहले पटना में पढ़ती थी तो उसकी दोस्ती राजेश कुमार नाम के शख्स के साथ थी। तान्या को ढूंढने और जानकारी इकठ्ठा करने के बाद उसके पति नागेंद्र ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसी राजेश कुमार के साथ भाग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed