{"_id":"67a9ea022b1400a20b0502c0","slug":"patna-two-groups-clashed-for-supremacy-deadly-attack-on-youth-carrying-wedding-cards-assault-and-firing-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, शादी के कार्ड ले जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला; मारपीट-फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, शादी के कार्ड ले जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला; मारपीट-फायरिंग से दहशत
Mon, 10 Feb 2025 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Feb 2025 05:29 PM IST
सार
Patna News: प्रदेश की राजधानी पटना से वर्चस्व को लेकर दो गुटों द्वारा मारपीट-फायरिंग करने और एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में एक बार फिर दबंगई और आपसी वर्चस्व की लड़ाई का खौफनाक नजारा देखने को मिला। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित आईएमए हॉल के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना आठ फरवरी की बताई जा रही है, जब आपसी रंजिश को लेकर पहले कहासुनी हुई। हालांकि मामला हाथापाई और फायरिंग तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों की ओर से तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
शादी के कार्ड बांटने निकले युवक पर दबंगों का हमला
घटना को लेकर पीड़ित युवक रिशु कुमार ने गांधी मैदान थाना में मामला दर्ज कराया है। रिशु का कहना है कि वह शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने सुभाष पार्क के पास उस पर हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या दस से ऊपर थी और उन्होंने धारदार हथियारों और कट्टे से हमला किया। रिशु को सर पर चाकू और कट्टे के बट से मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ में कट्टा है, जबकि अन्य चार-पांच लोग लाठी, डंडे और बेल्ट से मारपीट कर रहे हैं। फुटेज के आधार पर पीड़ित ने गांधी मैदान थाना में चार नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पटना में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
राजधानी पटना में आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की वारदातें कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातें न हों।