{"_id":"6a50976baa2d238ba80d8613","slug":"patna-traffic-crisis-road-caves-in-near-key-station-route-diverted-in-front-of-terminal-for-repairs-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: पटना के इस स्टेशन के पास पहुंचना मुश्किल; सड़क धंसी, टर्मिनल के सामने रोड बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: पटना के इस स्टेशन के पास पहुंचना मुश्किल; सड़क धंसी, टर्मिनल के सामने रोड बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट
Fri, 10 Jul 2026 12:25 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:25 PM IST
सार
Bihar News : बारिश ठीक से शुरू होने के पहले ही सड़क धंसने का दौर शुरू हो गया है। आज इसी फेर में पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल के सामने रास्ता बंद है। मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने धंसी सड़क
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी पटना में राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने (कुम्हरार से पटना जंक्शन मार्ग पर पंसिया होटल के पास) सड़क धंसने की घटना सामने आई है। इसके कारण ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात पुलिस को आनन-फानन में रास्ता बंद कर रूट डायवर्ट करना पड़ गया है। मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है, क्योंकि शाम में कार्यालय अवधि खत्म होने पर भी इस रास्ते पर भारी दबाव रहता है और राजधानी समेत कई ट्रेनों के प्रस्थान का भी समय शाम में ही रहता है।
सड़क धंसने की सूचना पर पथ निर्माण विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए धंसे हुए हिस्से को कंक्रीट से भर दिया गया है। कंक्रीट को सूखने और जमने में समय लगने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल दोनों तरफ के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है, जिससे मार्ग पर गाड़ियों का दबाव बढ़ गया है। सड़क के दूसरे हिस्से में भी दरारें दिखने के कारण लोहे की पट्टियाँ बिछाई गई हैं।
यातायात पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि जाम से बचने के लिए संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।