फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: There was chaos in the state's largest hospital PMCH, huge tree fell on the registration counter

Patna : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में मच गई अफरातफरी, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गिरा विशाल पेड़

Wed, 05 Apr 2023 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Apr 2023 03:53 PM IST
सार

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में अचानक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागे। गनीमत थी कि जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, बुधवार दोपहर लोग रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे।

विज्ञापन
Patna: There was chaos in the state's largest hospital PMCH, huge tree fell on the registration counter
PMCH परिसर में गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में टाटा वार्ड के पास अचानक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागे। गनीमत थी कि जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, बुधवार दोपहर लोग रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे। इसी बीच अचानक एक विशालकाय पेड़ जमीन पर गिर गया। हालांकि, इसी बीच लोग रजिस्ट्रेशन काउंटर से दौड़ कर बाहर भागे। इधर, पेड़ गिरने से एक अवैध दुकान, आयुष्मान भारत काउंटर और कोरोना का पंजीयन काउंटर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद PMCH प्रबंधन वहां पहुंची और स्वास्थ्यकर्मियों से मामले की जानकारी ली। टीम ने वन विभाग को सूचना दी है। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यह पेड़ गिरा उस वक्त पेड़ के नीचे दर्जनों लोग पेड़ की छांव में बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज आई, जिसके बाद लोगों को भागने का मौका मिल गया। पेड़ के नीचे से भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद से टाटा वार्ड के पास हिमालयन जूस के नाम पर चल रही अवैध दुकान ध्वस्त हो गई। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर के अंदर ही लगभग दर्जनों कर्मी मौजूद थे। काउंटर के अंदर मौजूद कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी टूटे हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पेड़ गिरने से कितने की क्षति हुई है इसका आंकलन किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि PMCH परिसर में जो पेड़ गिरा है वह शिरीष का पेड़ है। बहुत पहले ही उसे आधे जड़ को काट दिया गया था। आधे जड़ के सहारे ही पेड़ खड़ा था। बुधवार दोपहर अचाकन तेज आवाज के साथ जमीन पर धड़ाम से गिर गया। वन विभाग से अपील है कि परिसर में अधिक से अधिक नीम के पेड़ लगाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed