फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna share market investment fraud shridhar pathak arrested four crore scam

बिहार न्यूज: शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, करोड़ों की ठगी; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 08:29 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने श्रीधर पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ठगी की रकम करीब चार करोड़ रुपये या उससे अधिक होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
patna share market investment fraud shridhar pathak arrested four crore scam
आरोपी श्रीधर पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी श्रीधर पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में ठगी की रकम करीब चार करोड़ रुपये या उससे अधिक होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

अस्थायी कार्यालय खोलकर करता था निवेश का झांसा

पुलिस के मुताबिक, श्रीधर पाठक पटना के अलग-अलग इलाकों में अस्थायी कार्यालय खोलकर लोगों को शेयर बाजार में निवेश के बदले रकम दोगुनी करने का भरोसा देता था। उसके झांसे में आकर कई लोगों ने लाखों और करोड़ों रुपये निवेश किए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों से रकम ली और कुल कितनी राशि की ठगी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला चार करोड़ रुपये से अधिक का होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी की जानकारी के बाद सामने आए कई और पीड़ित

आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कई अन्य लोग भी पुलिस के संपर्क में आए हैं। इन लोगों ने निवेश के नाम पर रकम लेने और वापस नहीं करने की शिकायत की है। पुलिस ने उनके आवेदन भी जांच में शामिल किए हैं। जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि निवेश के नाम पर जुटाई गई रकम का इस्तेमाल जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग और आर्थिक अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच

कोतवाली विधि-व्यवस्था एसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मामले में कई लोगों के आवेदन पुलिस को मिले हैं और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आयकर विभाग और आर्थिक अपराध से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां ठगी की कुल रकम, निवेशकों की संख्या और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed