फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna school closed before 11:45 am due to heat, DM ordered, school closed due to heat, school news in Hindi

Bihar: पटना के स्कूल और आंगनबाड़ी में अब दोपहर में नहीं होगी पढ़ाई, गर्मी के कारण DM ने बदला समय

Fri, 14 Apr 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Apr 2023 11:00 AM IST
सार

पटना के स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है। बढ़ते तापमान को लेकर पटना के स्कूलों के शैक्षणिक गतिविधि के समय में बदलाव किया गया है। अब पटना के सभी स्कूल में सुबह 11:45 बजे तक ही क्लास चलेंगे। इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी। 

विज्ञापन
Patna school closed before 11:45 am due to heat, DM ordered, school closed due to heat, school news in Hindi
गर्मी में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है। बढ़ते तापमान को लेकर पटना के स्कूलों के शैक्षणिक गतिविधि के समय में बदलाव किया गया है। अब पटना के सभी स्कूल में सुबह 11:45 बजे तक ही क्लास चलेंगे। इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी। यह आदेश जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दिया है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर को आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि पटना के सभी विद्यालय (प्री स्कूल और आंगनबाड़ी) में सुबह 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

विज्ञापन


बढ़ रहे तापमान के कारण DM ने जारी किया आदेश
पटना डीएम द्वारा जारी किए गए इस लेटर में लिखा गया है कि स्कूल को लेकर जारी किया गया। यह आदेश 15 अप्रैल यानी शनिवार से लागू होगा। इसमें बताया गया है कि पटना में बढ़ रहे तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश दिया जाता है कि वह सुबह 11:45 बजे शैक्षणिक गतिविधियां बंद कर दें। डीएम द्वारा जारी किया गया यह आदेश पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत 15 अप्रैल से लागू होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को 41. 5 डिग्री सेल्सियस रहा पटना का तापमान
इधर मौसम का सबसे गर्म दिन गुरुवार को रिकॉर्ड किया गया था। फिर अप्रैल को पटना का अधिकतम तापमान 41. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक था। इस कारण दोपहर में पटना की सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया था। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के अनुमान हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल सबसे गर्म दिन 13 अप्रैल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed