फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Review meeting in state level workshop of municipal bodies Minister Nitin Naveen gives instructions

Patna: नगर निकायों के राज्यस्तरीय कार्यशाला में समीक्षा बैठक, मंत्री नितिन नवीन का अधिकारियों को सख्त निर्देश

Thu, 30 Jan 2025 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा, हफ्ते में एक दिन स्पॉट विजिट करना होगा। निर्णय और निष्पादन की नीति को अपनाएं।

विज्ञापन
Patna Review meeting in state level workshop of municipal bodies Minister Nitin Naveen gives instructions
बैठक में मौजूद मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में नगर निकायों का राज्यस्तरीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यहां मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में अलग-अलग योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी ली गई। इस दौरान बैठक में विभागीय सचिव अभय सिंह, अपर सचिव वर्षा सिंह, आवास बोर्ड एमडी राजीव, पटना नगर निगम आयुक्त अनिमेष पराशर समेत कई नगर आयुक्त और अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि आप सभी को सबसे पहले सरकार की पॉलिसी को ढंग से समझना होगा। पब्लिक इंटरेक्शन के जरिए समस्या का बेहतर समाधान निकालना होगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना जनता के बीच बेहतर तरीके से पहुंचे, इस पर काम करना होगा। टीम स्पिरिट और लीडरशीप क्वॉलिटी की मदद से हर योजना को ससमय पूरा करने पर जोर देना होगा। यह सभी कार्य तभी हो पाएंगे, जब आप काम में पारदर्शिता रखेंगे। आप सभी को निर्णय और निष्पादन की नीति को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को हफ्ते में एक दिन योजनाओं का स्पॉट विजिट करना होगा। हमारा उद्देश्य सभी नगर निकायों की स्थिति को और मजबूत करना है। मंत्री ने कहा कि अभी के समय में प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए आप सभी संबंधित अधिकारी मॉनिटिरिंग कर सत्यापन के काम को बेहतर तरीके से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही स्वच्छता के प्रति जनता को जागरुक करने के लिए लगातार स्पॉट विजिट भी करते रहना होगा। जिलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो पाए, इस पर भी लगातार मॉनिटिरंग करना होगा। साथ ही स्म्राट अशोक भवन, सम्रग विकास योजना, जल जीवन हरियाली योजना, मोक्षधाम योजना समेत अन्य अहम योजना ससमय पूरा हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा जितने भी जगह पब्लिक टॉयलेट का निर्माण किया गया है, उसका मेंटेनेंस भी लगातार करते रहना होगा।


आगे मंत्री नवीन ने कहा कि हमारे साथ-साथ आपके हाथों में भी सरकार की जवाबदेही होती है, इसलिए अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी समस्या को बीच में छोड़ने वाली आदत को बदलें। हम सभी को हर समय विभाग की गरिमा बढ़ाने का कार्य करना होगा। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे योजना, अमृत 2.0, स्ट्रोम वॉटर ड्रैनेज, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, जल जीवन हरियाली योजना, नली गली योजना समेत कई जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed