{"_id":"5fff1b338ebc3e2e3d59f49e","slug":"patna-regional-passport-office-awarded-for-doing-work-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया पटना का पासपोर्ट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया पटना का पासपोर्ट कार्यालय
Wed, 13 Jan 2021 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को सम्मानित करते विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की राजधानी पटना में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को हिंदी में कार्य करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 11 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू भवन में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन राय ने पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
बता दें कि विश्व हिंदी दिस के लिए 35 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में समूह 'क' क्षेत्र से पटना, 'ख' समूह से चंडीगढ़ और 'ग' समूह से कोलकाता का हिंदी में काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ कार्यालयों के रूप में चयन किया गया था। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित कराया गया था। इसमें गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विदेश मंत्रालय की पूर्व सचिव रीवा गांगुली समेत कई लोग थे।
विज्ञापन