फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Notorious Prince Kumar, who fired at STF and police and had a reward of Rs 50,000 on his head, arrested

Crime: एसटीएफ और पुलिस पर गोली चलाने वाला 50 हजार का इनामी कुख्यात प्रिंस कुमार गिरफ्तार, चार महीने से था फरार

Tue, 11 Mar 2025 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Mar 2025 09:08 PM IST
सार

Patna News: एसटीएफ और पुलिस पर गोली चलाने वाले 50 हजार के इनामी कुख्यात प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चार महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने खगड़िया में गोलीबारी के चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Patna: Notorious Prince Kumar, who fired at STF and police and had a reward of Rs 50,000 on his head, arrested
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस और एसटीएफ पर फायरिंग कर फरार चल रहा 50 हजार का इनामी अपराधी प्रिंस कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पटना एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रिंस की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह अपराधी पिछले चार महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन

 
पुलिस पर फायरिंग के मामले में था वांछित
गिरफ्तार अपराधी की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा निवासी शंभू यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। इस पर बेलदौर थाना में चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में बिहार पुलिस ने इसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Police:जब्त मोबाइल से हुए Upi ट्रांजेक्शन मामले में बुरा फंसा निलंबित Si, वर्दी भी जा सकती है; जानें... 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
17 नवंबर को हुआ था काउंटर
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 17 नवंबर 2024 को पुरानी बहियार इलाके में प्रिंस कुमार और उसके साथियों ने पुलिस व एसटीएफ पर हमला किया था। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एसटीएफ की ओर से AK-47 से जवाबी कार्रवाई की गई। हालांकि उस वक्त आरोपी और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन एक आरोपी को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था।

 
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस बेलदौर क्षेत्र में ही छिपा हुआ है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंस को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर अब जेल भेज दिया गया है। इधर, खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में हालिया गोलीबारी की घटना के सिलसिले में चार अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Kk Pathak:बेतिया में अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण कर सख्त हुए केके पाठक, दिए कड़े निर्देश- बनेगा आधुनिक टाउनशिप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. इरशाद पिता मो. इस्ताक, मो. आशिफ पिता मो. अली अनवर, संगम कुमार पिता रंजीत यादव और अंकित कुमार पिता पिंकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed