फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Monitoring and inspection of embankments continues rapidly across state, emergency preparations

Bihar News: तटबंधों की निगरानी-निरीक्षण का काम तेजी से जारी, आपातकालीन तैयारी समय से पहले पूरा करने पर जोर

Mon, 09 Jun 2025 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

Patna News: विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि तटबंधों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वीरपुर, कटिहार और पटना सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Patna News: Monitoring and inspection of embankments continues rapidly across state, emergency preparations
नदी के तटबंधों की लगातार की जा रही निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून पूर्व संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए बिहार जल संसाधन विभाग द्वारा ‘बाढ़ सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन लगातार जारी है। इस अभियान के अंतर्गत राज्यभर के तटबंधों, जल संरचनाओं और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं की सतत निगरानी एवं निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जल संसाधन माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी व प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के स्पष्ट निर्देश के तहत सभी प्रक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, कार्यपालक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में तटबंधों की स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन किया जा रहा है। विभाग के ‘दृष्टि’ एप के माध्यम से निरीक्षण रिपोर्टें अपलोड की जा रही हैं, जिनके आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा घाट परियोजना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि मानसून से पूर्व सभी कटाव निरोधी कार्य, तटबंधों की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई, रैट होल्स एवं फॉक्स होल्स की पहचान तथा सुधार कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी संवेदनशील स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों का निरीक्षण हो।
 

Patna News: Monitoring and inspection of embankments continues rapidly across state, emergency preparations
नदी के तटबंधों की लगातार की जा रही निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि तटबंधों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वीरपुर, कटिहार और पटना सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि तटबंधों की मजबूती और आपातकालीन तैयारी समय से पहले पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें- Bihar: उद्योग मंत्री ने उद्यमिता संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, स्वरोजगार को बताया विकास की कुंजी
 
इसके साथ ही राज्य की जनता नियंत्रण कक्ष से जुड़कर बाढ़ से संबंधित किसी भी आपदा, आकस्मिकता, तटबंध में सीपेज, पाइपिंग, कटाव, क्षरण या जानबूझकर की गई क्षति से जुड़ी सूचना या शिकायत सीधे दे सकती है। इसके लिए 24 घंटे सातों दिन कार्यरत टोल फ्री नंबर 1800-3456-145 तथा दूरभाष नंबर 0612-2206669 एवं 0612-2215850 उपलब्ध हैं। इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अपील की कि बाढ़ से जुड़ी किसी भी असामान्य गतिविधि या क्षति की सूचना तुरंत संबंधित कार्यालय को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed