फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Nitish reached Bakhtiyarpur inspected Ganga Ghat project gave strict instructions to officials

Bihar News: बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा घाट परियोजना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Mon, 09 Jun 2025 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Jun 2025 07:27 PM IST
सार

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने गंगा की पुरानी धारा के पुनर्जीवन के लिए चल रही परियोजना की प्रगति पर संतोष जताया। लेकिन साथ ही अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि कार्य की गति धीमी नहीं होनी चाहिए और इसे हर हाल में बरसात से पहले पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish reached Bakhtiyarpur inspected Ganga Ghat project gave strict instructions to officials
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के बाद सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने सक्रिय निरीक्षण अभियान के तहत अचानक सोमवार को बख्तियारपुर पहुंचे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने बख्तियारपुर प्रखंड के घनसुरपुर स्थित गंगा नदी और सीढ़ी घाट के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल पर जाकर मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गंगा की पुरानी धारा के पुनर्जीवन के लिए चल रही परियोजना की प्रगति पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि कार्य की गति धीमी नहीं होनी चाहिए और इसे हर हाल में बरसात से पहले पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 
गंगा की मृतप्राय धारा को पुनर्जीवित करने की महत्वाकांक्षी योजना
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने मुख्यमंत्री को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में घनसुरपुर से देदौर तक 4,420 मीटर लंबाई में फैली हुई है। इसमें गाद की सफाई कर गंगा की पुरानी धारा को फिर से प्रवाहित करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत 1520 मीटर की लंबाई में जियो बैग स्लोप पिचिंग द्वारा क्षरण रोकने का सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल है। इस योजना की कुल प्रशासनिक स्वीकृति 3427.80 लाख रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Election 2025: चिराग के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले एलान से BJP का किनारा, JDU अध्यक्ष बोले- मुझे नहीं मालूम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीढ़ी घाट और संपर्क पथ पर भी जोर
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट मंदिर एवं जेएमटी स्कूल के निकट संपर्क पथ के लिए किए जा रहे भू-अर्जन और निर्माणाधीन सीढ़ियों का भी जायजा लिया। जल संसाधन विभाग ने उन्हें बताया कि बख्तियारपुर प्रखंड में 330 मीटर लंबी सीढ़ी निर्माण हो रही है। इसके अलावा 2100 मीटर लंबाई में कटाव निरोधक कार्य और पाथवे निर्माण कराया जा रहा है। योजना में शौचालय, चेजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। यह कार्य जून 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है और इसकी प्रशासनिक स्वीकृति 5606 लाख रुपये है।
 
मुख्यमंत्री ने श्री राधे कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी और उनकी धर्मपत्नी दिवंगत बालकेश्वरी याजी की समाधि स्थल पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता की चेतावनी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, गुणवत्ता से समझौता न हो और जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि गंगा की पुरानी धारा के पुनर्जीवन से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, परिवहन और रोजगार की संभावनाएं भी सुदृढ़ होंगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायलों को अब कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा; डेढ़ लाख रुपये तक का करा सकेंगे इलाज
 
निरीक्षण के समय जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार और सत्यानंद याजी समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed