{"_id":"67b47fd113b2c5955405bc51","slug":"patna-news-lakhs-of-rupees-found-in-bag-of-a-bike-rider-during-a-special-checking-campaign-bihar-police-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार के बैग से मिले लाखों रुपये, युवक से हिरासत में पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार के बैग से मिले लाखों रुपये, युवक से हिरासत में पूछताछ जारी
Tue, 18 Feb 2025 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Feb 2025 06:10 PM IST
सार
Patna News: पटना में पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार युवक के बैग से बड़ी मात्रा में नए नोटों की गड्डियां मिलीं। जब युवक पैसों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
युवक के बैग से मिलीं नोटों की गड्डियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक बार फिर सख्ती के साथ सड़कों पर उतरी। हर प्रमुख चौक-चौराहे पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
युवक के बैग से निकलीं 100 और 500 के नोटों की गड्डियां
जांच के दौरान जब पुलिस ने युवक के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से बड़ी मात्रा में 100 और 500 के नए नोट बरामद हुए। जब पुलिस ने युवक से इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वह बार-बार अपना बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।
विज्ञापन
युवक हिरासत में, गहन पूछताछ जारी
कोतवाली थाना की पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि रुपयों की इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका क्या उपयोग होना था।
विज्ञापन
पटना में चल रहा सघन चेकिंग अभियान
पुलिस के अनुसार, शहर में बढ़ते अपराधों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर यह अभियान तेज किया गया है। साथ ही ज्वेलरी दुकानों, बैंकों और मुख्य सड़कों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।