Bihar News: गंगा स्नान के दौरान डूबे जन सुराज कार्यकर्ता की मौत, PK के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे पटना
Patna News: पुलिस ने कहा कि हमें सुबह सूचना मिली कि एक युवक गंगा में डूब गया है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना की जांच भी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां जन सुराज अभियान से जुड़े एक युवा कार्यकर्ता की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट पर उस वक्त हुआ, जब बेगूसराय निवासी अभिराज कुमार गंगा में स्नान कर रहे थे। घटना के बाद से पूरे जन सुराज कैंप में शोक का माहौल है।
प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे पटना
जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे जन संवाद कार्यक्रम के सिलसिले में अभिराज कुमार पटना आए हुए थे। वह एलसीटी घाट के पास जन सुराज अभियान के टेंट में रुके हुए थे। बुधवार की सुबह जब वह गंगा नदी में स्नान करने गए, उसी दौरान हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- Bihar News: राजधानी पटना में नीट छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट से निराश होकर उठाया खौफनाक कदम
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के करीबी साथी ऋषभ कुमार ने बताया कि सुबह 7:00 बजे हम दोनों गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। अभिराज जैसे ही पानी में उतरे, उनका पैर बालू में धंस गया और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चले गए। हमने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पूरी तरह डूब चुके थे।
गोताखोरों की मदद से जारी है तलाश
जैसे ही घटना की सूचना पाटलिपुत्रा थाना को दी गई, थानाध्यक्ष राज किशोर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करवाया। फिलहाल युवक का शव नहीं मिल पाया है, लेकिन गंगा में सघन तलाशी जारी है। पुलिस थानाध्यक्ष राज किशोर ने कहा कि हमें सुबह सूचना मिली कि एक युवक गंगा में डूब गया है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना की जांच भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सर, प्लीज सुन लीजिए... शिक्षा मंत्री की गाड़ी पर लटकी महिला अभ्यर्थी बोली, जान लीजिए पूरा मामला
पार्टी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
घटना की सूचना मिलने के बाद भी अब तक जन सुराज पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न तो पार्टी के किसी नेता ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है, न ही इस दुखद हादसे पर कोई बयान दिया गया है। कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की इस चुप्पी को लेकर नाराज़गी भी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि अभिराज कुमार एक उत्साही और सक्रिय कार्यकर्ता थे, जो जन सुराज के माध्यम से राजनीति में बदलाव की सोच के साथ जुड़े हुए थे। उनके अचानक निधन ने न केवल उनके परिजनों, बल्कि साथियों और पूरे अभियान से जुड़े लोगों को झकझोर कर रख दिया है।