Bihar News: राजधानी पटना में नीट छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट से निराश होकर उठाया खौफनाक कदम
Patna News: पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आत्महत्या के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और छात्रा से जुड़ी चीजों की भी जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना से सटे दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मोहल्ले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना क्षेत्र में गहरी संवेदना और चिंता का कारण बन गई है, खासकर उन परिवारों और छात्रों के बीच जो प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यधिक दबाव से जूझ रहे हैं।
रिजल्ट के बाद गहरे अवसाद में चली गई थी छात्रा
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पूर्व नीट की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे, जिसमें छात्रा का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। इससे वह गहरे मानसिक अवसाद में चली गई। परिजनों ने बताया कि वह लगातार चुपचाप रहने लगी थी और खुद में सिमटती जा रही थी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सर, प्लीज सुन लीजिए... शिक्षा मंत्री की गाड़ी पर लटकी महिला अभ्यर्थी बोली, जान लीजिए पूरा मामला
मंगलवार की सुबह जब घर के अन्य सदस्य दरवाजा खटखटाते रहे और भीतर से कोई जवाब नहीं आया, तो संदेह हुआ। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। भीतर का नजारा देख सभी स्तब्ध रह गए, छात्रा फंदे से लटकी हुई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रारंभिक जांच की। पुलिस ने छात्रा के शव को दानापुर मंडी अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मोबाइल, डायरी आदि की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather : राजधानी पटना में भी हुई झमाझम बारिश, वज्रपात से चार लोगों की मौत, चार गंभीर
छात्रों पर बढ़ते दबाव को लेकर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीट, जेईई जैसी परीक्षाएं जितनी प्रतिस्पर्धात्मक होती जा रही हैं, उतना ही छात्रों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। छात्रों को सही मार्गदर्शन, मानसिक परामर्श और परिवार से लगातार सहयोग की जरूरत होती है, जिससे वे असफलताओं को स्वीकार कर नए सिरे से प्रयास कर सकें।