फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: High speed Hiva truck crushed bike rider, died on spot; mourning in family

Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार में पसरा मातम

Sun, 01 Jun 2025 09:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

Patna News: पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है, लेकिन उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Patna News: High speed Hiva truck crushed bike rider, died on spot; mourning in family
हाइवा ट्रक के कुचलने से दूध विक्रेता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दूध विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पालीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर कृषि फार्म के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रहे बालू लदे हाइवा ट्रक ने पीछे से 48 वर्षीय रामाशीष यादव की बाइक को कुचल दिया। रामाशीष यादव पालीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के रहने वाले थे और पेशे से दूध व्यवसायी थे।

विज्ञापन

 
दूध देकर घर लौटते वक्त हादसे से टूटी सांसें
जानकारी के अनुसार, रामाशीष यादव रोज की तरह दूध देकर अपने गांव दरियापुर लौट रहे थे। जैसे ही वे कृषि फार्म के पास पक्की सड़क पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे हाइवा ट्रक ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि रामाशीष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को भगा ले जाने की कोशिश में था, लेकिन पालीगंज क्षेत्र में फैले भारी वाहनों के जाम की वजह से ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर रोक लिया। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: कुत्ते नहर से खींच रहे थे कंकाल, लापता युवक का निकला शव, प्रेम-प्रसंग में... परिजनों ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रामाशीष यादव को पालीगंज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 
परिजनों में कोहराम, वर्षों से कर रहे थे दूध व्यवसाय
मृतक के परिजन टुनटुन कुमार ने बताया कि रामाशीष यादव बीते कई वर्षों से दूध बेचने का काम कर रहे थे और रोजाना अपनी बाइक से ही आसपास के क्षेत्रों में दूध पहुंचाते थे। शनिवार को वे देर से निकले थे और दूध देकर घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पालीगंज में इन दिनों भारी वाहनों के जाम और बेलगाम रफ्तार के कारण सड़क हादसे आम हो चले हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- चाची से दरिंदगी: दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर हैवान बना युवक, पैर से मुंह दबाया; रॉड से किया घिनौना काम
 
पुलिस कर रही जांच, ड्राइवर की तलाश जारी
पालीगंज थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि कर बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है, लेकिन उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed