फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Many people died due to lightning in Begusarai, four are serious storm and rain, Farmar

Bihar Weather : राजधानी पटना में भी हुई झमाझम बारिश, वज्रपात से चार लोगों की मौत, चार गंभीर

Wed, 09 Apr 2025 07:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Apr 2025 07:06 PM IST
सार

Patna Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंधी और वज्रपात की आशंका के बाद शाम ढ़लते ही राजधानी पटना में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी थी। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Many people died due to lightning in Begusarai, four are serious storm and rain, Farmar
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन भर की गर्मी और उमस के बाद शाम में राजधानी पटना में भी बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।  पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, नालंदा समेत कई जिलों में तेज धूप के कारण लोग दिनभर झुलसते रहे। दिन में अचानक बेगूसराय में अचानक मौसम बदला गया। बुधवार अहले सुबह अचानक बेगूसराय के कई इलाकों में तेज आंधी बारिश आई। झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन वज्रपात के कारण मातम पसर गया। भगवानपुर थाना क्षेत्र, साहबेपुरकमाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र और बलिया थाना क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिला और दो लड़कियों की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मरने वालों में एक बच्ची है। उसकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार सदा की पुत्री अंशु कुमारी (12) के रूप में हुई है। वह एक अन्य शख्स की मौत बलिया में हुई है।

विज्ञापन


पहली घटना भगवानपुर इलाके में हुई
पहली घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई। संजू देवी खेत पर गेहूं काटने के लिए खेत गई थी। तीन लड़की भी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। सभी लोग घर की ओर जाने लगे। इसी अचानक वज्रपात हो गया। संजू देवी और तीन लड़की इसकी चपेट में आ गए। इसमें से अंशु कुमारी की मौत हो गई। वहीं आंचल और मुस्कान की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


दूसरी घटना बलिया इलाके में हुई
वहीं दूसरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में भगतपुर में वज्रपात से पति की मौत हो गई। पत्नी बुरी तरह झुलस गई है।  मृतक की पहचान भगतपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय सुखदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र विराल पासवान के रूप में हुई। जबकि पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से झुलस गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक बिराल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े भूसे को उठा रहे थे। तभी यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरी घटना में किसान ने गंवाई जान
वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में फसल देखकर लौट रहे एक किसान ठनका के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूजा निवासी स्वर्गीय कामो महतो के 45 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


चौथी घटना में महिला की मौत
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से सन्हा पश्चिम निवासी कालो पासवान की पत्नी इंदिरा देवी (55) की मौत हो गई।  इंदिरा देवी आज खेत में गेहूं काटने मोहनपुर बहियार गई थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गई है।

मौसम बदलने से किसान परेशान
बेगूसराय शहर से लेकर बलिया तक झमाझम बारिश भी हुई। मौसम के इस रूप को देखकर किसानों में सिहरन पैदा हो गई। क्योंकि किसानों का पका हुआ फसल अभी खेतों में पड़ा हुआ है। जिले के भीतर करीब 50 प्रतिशत भी गेहूं कटनी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों ने चिंता जाहिर किया है कि बारिश और पत्थर होने की स्थिति में मेहनत की फसल खेत में ही बर्बाद हो जाएगी। 

Bihar Police: जंगल में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इस कुख्यात नक्सली को पुलिस ने मार गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed