{"_id":"67f3eddb66e9588cd60cac09","slug":"patna-news-body-of-youth-found-on-banks-of-ganga-ghat-sensation-in-area-body-could-not-be-identified-yet-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा घाट किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; अभी तक नहीं हो सकी शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा घाट किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; अभी तक नहीं हो सकी शव की पहचान
Mon, 07 Apr 2025 08:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 07 Apr 2025 08:53 PM IST
सार
Patna News: पुलिस ने बताया कि घटना के समय घाट पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि युवक घाट पर कैसे पहुंचा। पुलिस ने आसपास के थानों को भी जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना के पटना सिटी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा नदी के किनारे खाजेकला घाट पर एक युवक का शव बरामद किया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने घाट किनारे एक अज्ञात युवक की लाश देखी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवक की गोली मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव; FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस और FSL की टीम
विज्ञापन
72 घंटे तक रखा जाएगा शव
मृतक कौन है, यह जानने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक संरक्षित रखा जाएगा। अब तक कोई भी व्यक्ति शव की पहचान करने नहीं पहुंचा है।
खाजेकला थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि घटना के समय घाट पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि युवक घाट पर कैसे पहुंचा। पुलिस ने आसपास के थानों को भी जानकारी भेज दी है और मृतक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने BPSC शिक्षिका को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत; पति भी घायल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है कि कहीं किसी युवक के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन