फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News: After formation of new government, CM Nitish Kumar met with JDU leaders and workers

Bihar News: नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश ने जदयू के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Fri, 21 Nov 2025 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:37 PM IST
सार

Patna News: नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में जदयू नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी, जबकि नीतीश कुमार ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
 

विज्ञापन
Patna News: After formation of new government, CM Nitish Kumar met with JDU leaders and workers
जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जदयू के विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह और सादगी दोनों का माहौल दिखाई दिया, जहां मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का व्यक्तिगत रूप से अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन

 
नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
नेक संवाद कार्यालय में सुबह से ही जदयू नेताओं, विधायकों, सांसदों, विधान पार्षदों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नवनियुक्त मंत्री, नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नई सरकार की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विश्वास जताया। मुख्यमंत्री ने क्रमवार सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया तथा राज्य के विकास के लिए निरंतर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

 
जदयू के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति खास रही। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। नेताओं ने नई सरकार के गठन को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले
 
सीएम ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का समर्थन सरकार की शक्ति है और सभी के सहयोग से राज्य में विकास कार्य गति पकड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed