{"_id":"67f915dad5d30cea580a896b","slug":"patna-muzaffarpur-police-station-in-charge-suspended-illegal-mining-of-minerals-collusion-with-sand-mafia-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खनिज के अवैध खनन पर सरकार का शिकंजा तेज, बालू माफियाओं से मिलीभगत पर मुजफ्फरपुर के थानाध्यक्ष सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खनिज के अवैध खनन पर सरकार का शिकंजा तेज, बालू माफियाओं से मिलीभगत पर मुजफ्फरपुर के थानाध्यक्ष सस्पेंड
Fri, 11 Apr 2025 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:45 PM IST
सार
Patna News: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन और उससे जुड़े माफिया नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी अधिकारी इस गोरखधंधे में संलिप्त पाए जाएंगे, उन्हें बख्शने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
बालू माफियाओं से मिलीभगत पर मुजफ्फरपुर के थानाध्यक्ष सस्पेंड
- फोटो : Freepik
विस्तार
बिहार सरकार ने अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन पर पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस की नीति लागू कर दी है। खान एवं भू-तत्व विभाग की सक्रियता के चलते अब लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
फरवरी महीने में मुजफ्फरपुर में अवैध बालू ढुलाई करते हुए एक वाहन को खनन विभाग ने जब्त किया था। इसे करजा थाना को सौंपते हुए थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया था। लेकिन जब विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की प्रगति जाननी चाही, तो खुलासा हुआ कि थानाध्यक्ष ने जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया था। इससे साफ संकेत मिलता है कि अवैध खनन माफियाओं से उनकी मिलीभगत थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News:ग्रामीण इलाकों में अब नहीं टूटेगा सड़क संपर्क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से बनेंगे 700 नए पुल
विज्ञापन
मामले में तुरंत हुई कार्रवाई
खनन विभाग के इस ढीले रवैये पर उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भू-तत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को इस मामले की त्वरित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जांच में पुष्टि हुई कि थानाध्यक्ष ने एक महीने से भी अधिक समय तक एफआईआर दर्ज नहीं की, जो विभागीय आदेश की सीधी अनदेखी थी। इसके बाद थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
राजस्व में भी भारी गिरावट, अन्य जिलों पर भी निगाह
वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुजफ्फरपुर जिले में खनिज राजस्व वसूली की स्थिति भी बेहद खराब रही है। निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 59.14% वसूली हो सकी है। ऐसे में विभाग ने उन जिलों की अलग से समीक्षा शुरू कर दी है, जहां वसूली अपेक्षा से काफी कम रही है। आने वाले समय में अन्य जिलों में भी जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सचिन पायलट ने सीएम नीतीश कुमार से इन मुद्दों पर मांगा जवाब, कहा- सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है
‘सरकार किसी भी कीमत पर माफिया गठजोड़ बर्दाश्त नहीं करेगी’
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ किया कि राज्य सरकार अवैध खनन और उससे जुड़े माफिया नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इस गोरखधंधे में संलिप्त पाए जाएंगे, उन्हें बख्शने का सवाल ही नहीं है। जनता की संपत्ति की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन