फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Congress leader Sachin Pilot targeted the NDA government: unemployment, migration, Kanhaiya Kumar

Bihar News: सचिन पायलट ने सीएम नीतीश कुमार से इन मुद्दों पर मांगा जवाब, कहा- सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है

Fri, 11 Apr 2025 01:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना पूरा फोकस बिहार पर रख रही है। दो दिन पहले ही राहुल गांधी पटना आए थे। बेगूसराय में उन्होंने पदयात्रा की थी। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट पटना में हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Congress leader Sachin Pilot targeted the NDA government: unemployment, migration, Kanhaiya Kumar
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में कांग्रेस 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट शुक्रवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सचिन पायलट ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबी चरम पर है। बिहार में कई सरकारें आईं, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं हुए। इसीलिए पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर अब सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रशांत किशोर की पार्टी की 'बिहार बदलाव रैली' आज, गांधी मैदान में गांव-गांव से पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

 

सचिन पायलट ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का मुद्दा नहीं है, बल्कि हर उस युवा का मुद्दा है जो रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की कि वे पलायन के कारणों को गंभीरता से लें और इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं। सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 सालों से मोदी सरकार और 20 सालों से नीतीश कुमार की सरकार है, इसलिए उन्हें जवाबदेही निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन चुनावी लाभ के लिए नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य के लिए है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता युवाओं के साथ बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों ने गंवाई अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed