{"_id":"616be154e88d1735ed3bede4","slug":"patna-model-mona-rai-dies-during-treatment-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पटना की जानी मानी मॉडल मोना राय की इलाज के दौरान मौत, शूटर्स ने बेटी के सामने ही मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पटना की जानी मानी मॉडल मोना राय की इलाज के दौरान मौत, शूटर्स ने बेटी के सामने ही मारी थी गोली
Sun, 17 Oct 2021 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:09 PM IST
सार
Patna Model Mona Rai Death News: मोना राय को पिछले दिनों नवरात्र में अपराधियों ने उनके घर के सामने ही गोली मार दी थी। कमर में गोली लगने की वजह से लीवर डेमेज हो गई थी।
विज्ञापन
पटना की मॉडल मोना राय की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना की जानी मानी मॉडल मोना राय की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। मोना राय को पिछले दिनों नवरात्र में अपराधियों ने उनके घर के सामने ही गोली मार दी थी। घटना के बाद से वह इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (IGIMS) में भर्ती थी। इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
बेटी के सामने बदमाशों ने मारी थी गोली
राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी बसंत कॉलोनी की रहने वाली 36 साल की मोना राय पेशे से मॉडल थीं और शहर में उनका अच्छा खासा नाम था। बदमाशों ने अनीता को उनकी 12 साल की बेटी के सामने उनके दरवाजे पर ही गोली मारी थी। घटना उस वक्त हुई जब वे मंदिर से स्कूटी से घर पहुंची थीं। मॉडल 2020 में मिसेज बिहार की प्रतिभागी रही हैं। वहीं उनके पति सुमन फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
आज सुबह में हुई मौत
राजीव नगर थानेदार सरोज ने मोना राय की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इलाज के लिए मोना को IGIMS में भर्ती कराया गया था। उनकी रविवार की सुबह चार बजे मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस मामले में जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रेम संबंध के एंगल से भी हो रही जांच
पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध भी घटना के कारणों में से एक हो सकता है। वहीं मोना राय की मौत के बाद उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस वक्त अपराधियो ने मोना को गोली मारी थी उस वक्त उसकी बेटी भी उसके साथ थी और वो बाल-बाल बच गई थीं।