फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna metro start from tomorrow three stations in first phase inauguration at 11am

Patna Metro Start : कल से पटना मेट्रो दौड़ेगी, फिलहाल तीन स्टेशनों का सफर; सुबह 11 बजे उद्घाटन

Sun, 05 Oct 2025 02:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 02:20 PM IST
सार

Bihar News : अरसे से पटना मेट्रो का इंतजार था। कल से वह ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा। इसके बाद चुनिंदा लोगों के साथ मेट्रो के सफर की शुरुआत होगी। फिलहाल तीन स्टेशनों की यात्रा होगी।

विज्ञापन
patna metro start from tomorrow three stations in first phase inauguration at 11am
गांधी मैदान पटना मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्रायरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशनों- पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल और भूतनाथ का उद्घाटन सोमवार 6 अक्टूबर को हो रहा है। सुबह 11 बजे उद्घाटन के साथ पटना मेट्रो इन तीन स्टेशनों के बीच दौड़ने लगेगी। भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में पहला सफर चुनिंदा लोगों और मीडियाकर्मियों के साथ होगा। इसके बाद आम लोगों के लिए सेवा शुरू करने का एलान किया जाएगा। 29 सितंबर को सीएमआरएस ने डिपो और तीन मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया और मेट्रो का ट्रायल रन भी किया। इसके बाद ही परिचालन की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला, ज्ञान और संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना मेट्रो की शुरुआती रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। मेट्रो की बोगियों पर बिहार की कला, ज्ञान और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। कोच पर “पटना मेट्रो” लिखा होगा। इसमें पटना गोलघर, महावीर मंदिर, भगवान महावीर और मधुबनी पेंटिंग जैसी कला का चित्रण किया गया है। तीन कोच वाली मेट्रो में हर कोच में लगभग 300 यात्री यात्रा कर सकेंगे, यानी तीन कोच में प्रति ट्रिप करीब 900 लोग सफर कर सकेंगे।

छह भूमिगत टनल का निर्माण
कॉरिडोर वन में पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक 9.35 किलोमीटर लंबा टनल बनेगा। दूसरा हिस्सा विकास भवन से पटना जंक्शन होते हुए मीठापुर रैंप तक बनेगा। इस कॉरिडोर पर कुल 2565.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें छह भूमिगत स्टेशन और टनल का निर्माण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed