{"_id":"68d4ae13fb30a446ca06b0a1","slug":"patna-metro-pm-modi-to-inaugurate-patna-metro-station-before-bihar-election-2025-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna Metro : चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी आ रहे बिहार, करेंगे पटना मेट्रो का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna Metro : चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी आ रहे बिहार, करेंगे पटना मेट्रो का उद्घाटन
Thu, 25 Sep 2025 08:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:20 AM IST
सार
Patna Metro : बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अब गिनती के दिन बच गए हैं, इससे पहले एक बार फिर पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं। बिहार आने के बाद वह पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर काम करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं। ऐसे में मुमकिन है कि वह पटना मेट्रो का उद्घाटन भी करेंगे। मेट्रो परिचालन के पहले चरण में 6.20 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर यानी आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक का शुभारंभ किया जाएगा। इस रूट में जीरो माइल, भूतनाथ और खेमनीचक स्टेशन हैं। इसको लेकर दिन-रात काम चल रहा है ताकि जल्द से जल्द इसका उद्घाटन किया जा सके।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंचायती राज के कनीय अभियंता घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
इस संबंध में नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि सरकार की योजना सिर्फ आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि फेज-2 में मेट्रो का विस्तार करते हुए बिहटा एयरपोर्ट, एम्स और पटना के कई अहम इलाकों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि राजधानी पटना की आवाजाही और सुविधाजनक हो जाएगी और सड़क जाम से भी मुक्ति मिल पाएगी। 26-27 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन का कर्यकर्यम तय किया गया है। पीएम मोदी पटना आकर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर मेट्रो कोर्पोरेशन दिन-रात एक कर के काम को पूरा करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सीवान में वीआईपी पार्टी के सदस्य को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने किया था हमला
इस संबंध में नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि पटना में 17 सितंबर से स्वच्छोत्सव मनाया जा रहा है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगा।उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता मिशन के साथ-साथ मेट्रो रेल जैसी परियोजनाएं बिहार के शहरी विकास की नई दिशा तय कर रही हैं। ये पहल सिर्फ आवागमन या साफ-सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक और सामाजिक संरचना में बड़े बदलाव की दिशा में कदम हैं।