School News: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला; आठवीं कक्षा तक के लिए पटना के विद्यालयों पर नया समय लागू
Patna DM Order : गर्मी के भीषण रुख और आगे लू के खतरे को देखते हुए पटना डीएम ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। अब इसी तरह का आदेश बाकी जिलों की ओर से आएगा, जहां भीषण गर्मी से लोग त्रस्त हैं।
विस्तार
बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्कूलों का समय बदल दिया है। नए आदेश के अनुसार राजधानी पटना की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय सुबह 11 बजे तक ही चलेंगे। प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भी इस आदेश का पालन करेंगे। यह आदेश 18 मई से 21 मई तक लागू रहेगा। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर वालों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने क्या कहा जानिए?
पटना के डीएम ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग-08 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वा० 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि वे इस आदेश के अनुसार ही शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करें। यह आदेश 21 मई तक लागू रहेगा।
Bihar Weather: बारिश-वज्रपात के अलर्ट के बीच बिहार में झुलसा रही गर्मी, जानिए 23 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
जानिए 21 मई तक कैसा रहेगा पटना का मौसम
राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक शहर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि रात में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार 17 मई को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार 18 मई को भी मौसम साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 19 मई को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं 20 मई को फिर से तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 21 मई को गर्मी अपने चरम पर रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह सूर्योदय का समय करीब 5:02 से 5:03 बजे के बीच रहेगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:29 से 6:31 बजे के आसपास होगा। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.