फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Heat is troubling in Bihar amid rain and thunderstorm alert weather forecast Patna Bihar

Bihar Weather: बारिश-वज्रपात के अलर्ट के बीच बिहार में झुलसा रही गर्मी, जानिए 23 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 17 May 2026 03:08 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 17 May 2026 03:08 PM IST
सार

Weather Forecast: बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है लेकिन फिर भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पटना में गर्मी झुलसा रही है। लोग परेशान हैं। अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं कहां-कैसा रहेगा मौसम?
 

विज्ञापन
Bihar Weather Heat is troubling in Bihar amid rain and thunderstorm alert weather forecast Patna Bihar
गर्मी से बचने के लिए लोग छाते लेकर निकल रहे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है लेकिन पटना में अगले तीन दिनों के बाद बारिश नहीं होगी। 20 मई को पटना समेत पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन

Bihar: राजगीर में उतरेंगे 33 कोटि देवी-देवता! आज से शुरू हो रहा विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला, इंतजाम देख होंगे दंग

विज्ञापन

अगले दो दिन कहां-कहां हीट वेव का अलर्ट
वहीं 18 और 19 मई को पूर्वी चंपारण, बक्सर, शेखपुरा में हीट वेव का अलर्ट जारी गया है। इन जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं 19 मई को जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 मई को पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट किया गया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया  और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 और 23 मई को पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात के आसार हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में शनिवार को रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री से 42.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी भाग को छोड़कर राज्य के कई इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।


जानिए कहां कितनी बारिश हुई?
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में सबसे कम 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 23.4 से 31.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं देखी गई। बारिश की बात करें तो बैसा में 14.6 मिमी, सिकटी में 12.4 मिमी और पोठिया में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा ठाकुरगंज, बहादुरगंज, दिघलबैंक, जोकीहाट और किशनगंज समेत कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

भीषण गर्मी को देखते हुए सावधान रहने की अपील
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। गर्मी और उमस का असर जारी रहने के आसार हैं। तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed