Bihar News: बिहटा प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, नौ कर्मियों का वेतन स्थगित
Patna News: बिहटा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण में पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने 9 कर्मियों को अनुपस्थित पाया। उनका वेतन स्थगित किया गया, जबकि एक कर्मी से आचरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विस्तार
पटना जिले के बिहटा में पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बिहटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और वहां मौजूद आम जनता से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यालय संचालन की स्थिति को परखा।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर लोगों ने जताया संतोष
निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर संतोष और खुशी जाहिर की। आम लोगों ने योजनाओं से मिले लाभ और प्रशासनिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। जिलाधिकारी ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए संवेदनशीलता के साथ जनहित के कार्यों का निष्पादन करें।
उपस्थिति जांच में 9 कर्मी मिले अनुपस्थित
इस दौरान कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति भी जांची गई, जिसमें नौ कर्मी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पढ़ें- Bihar: बेकाबू ट्रक ने छात्र को कुचला, स्कूल में भी घुसा भारी वाहन; मधेपुरा में दो सड़क हादसों में दो की मौत
आचरण नियमावली उल्लंघन पर चेतावनी
इसके अलावा एक कर्मी का व्यवहार बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मी को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सरकारी सेवा में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
लापरवाही पर सख्त संदेश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और आम जनता के प्रति जिम्मेदारी तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनता को समयबद्ध और पारदर्शी सेवा देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.