{"_id":"69ef4ccd25f5607f480f00ae","slug":"madhepura-bihar-road-accident-student-and-truck-helper-dead-truck-crashes-into-school-bihar-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-4215718-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेकाबू ट्रक ने छात्र को कुचला, स्कूल में भी घुसा भारी वाहन; मधेपुरा में दो सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेकाबू ट्रक ने छात्र को कुचला, स्कूल में भी घुसा भारी वाहन; मधेपुरा में दो सड़क हादसों में दो की मौत
Mon, 27 Apr 2026 06:40 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:40 PM IST
सार
Madhepura News: मधेपुरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। उदाकिशुनगंज में छात्र ट्रक की चपेट में आया, जबकि बिहारीगंज में अनियंत्रित ट्रक स्कूल में घुस गया। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक तथा मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा में सोमवार सुबह और रविवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। एक हादसे में 14 वर्षीय छात्र की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में ट्रक के उप चालक की मौत हुई।
विज्ञापन
स्कूली छात्र को ट्रक ने कुचला
उदाकिशुनगंज में सोमवार को एक स्कूली छात्र की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पटेल चौक और कॉलेज के बीच टीवीएस शोरूम के पास एनएच-106 पर हुई। मृतक की पहचान जमुनिया टोला वार्ड-22 निवासी अरविंद यादव के बेटे देवराज कुमार (14) के रूप में हुई। बताया गया कि सड़क पार करने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक उदाकिशुनगंज से मधेपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने छात्र को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-106 को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर बनाने की प्रक्रिया शुरू
एसडीओ पंकज कुमार घोष ने बताया कि क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए चार स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पढ़ें- कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR
यात्री शेड तोड़कर स्कूल में घुसा ट्रक
वहीं दूसरी ओर, बिहारीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री शेड को तोड़ते हुए स्कूल की दीवार में जा घुसा। इस हादसे में ट्रक में सवार सुपौल जिले के भवानीपुर उत्तरी पंचायत निवासी संजय यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना में चालक संजीत कुमार और एक अन्य किशोर अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक सीट में फंसे संजय को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
झपकी आने की बात सामने आई
चालक के अनुसार उसे झपकी आने लगी थी, जिसके बाद उसने खलासी संजय को वाहन चलाने को दिया था। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन