फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Bihar DIG Flat House Theft News: theft stolen jewellery and five lakh cash from ssb dig house in patna bihar

पटना: डीआईजी के घर से पांच लाख चोरी, पड़ोस के फ्लैट बंद कर अंजाम दी वारदात

Mon, 08 Mar 2021 04:40 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Mon, 08 Mar 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Patna Bihar DIG Flat House Theft News: theft stolen jewellery and five lakh cash from ssb dig house in patna bihar
पटना बिहार: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि उन्होंने डीआईजी के घर को ही खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले पड़ोस के फ्लैट्स के दरवाजे बंद कर दिए और डीआईजी के फ्लैट से करीब पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के शर्मा पथ स्थित शांति एनक्लेव अपार्टमेंट में हुई। तेजपुर में तैनात एसएसबी के डीआईजी केसी विक्रम का फ्लैट इसी अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर है, जिसका नंबर 401 है। इसके पड़ोस वाले फ्लैट्स में रहने वाले लोग सोमवार सुबह उठे तो उनके दरवाजे बाहर से बंद थे। उन्होंने गार्ड को फोन करके कुंडी खुलवाई, जिसके बाद डीआईजी के फ्लैट में चोरी होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा है कि लोगों ने घटना की सूचना डीआईजी केसी विक्रम को दी तो उन्होंने पटना पुलिस के आला अफसरों को फोन किया। डीआईजी से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन

जेवर और कैश पर हाथ साफ

जांच में सामने आया है कि चोरों ने फ्लैट के तीनों कमरों को खंगाला। पहले उन्होंने हर कमरे का ताला तोड़ा, जिसके बाद अलमारी और बॉक्स भी साफ कर दिया। परिजनों का कहना है कि घर से पांच लाख से अधिक कैश और जेवरात चोरी हुए हैं। 

लोगों में डर का माहौल

बता दें कि इस घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वालों में दशहत का माहौल है। उनका कहना है कि जब डीआईजी का घर सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? राज्य में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। जब राजधानी पटना में चोर बाज नहीं आ रहे हैं तो राज्य के बाकी इलाकों में भगवान ही जाने क्या हाल होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed