{"_id":"64a817ec255fc6c1b807cff8","slug":"patna-aiims-security-guards-beat-up-patient-s-relatives-people-s-mobiles-were-broken-and-hostages-also-taken-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना एम्स के सुरक्षा गार्डों ने मरीज के परिजनों से की मारपीट; लोगों के मोबाइल तोड़े और बंधक भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना एम्स के सुरक्षा गार्डों ने मरीज के परिजनों से की मारपीट; लोगों के मोबाइल तोड़े और बंधक भी बनाया
Fri, 07 Jul 2023 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:19 PM IST
सार
लोगों ने बताया कि यहां के सुरक्षा गार्ड की मनमानी के आगे कोई भी मरीज या उनके परिजन विरोध नहीं कर सकते। लोगों का यह मानना है कि जो लोग भी यहां अपना इलाज कराने में परेशानी को लेकर कोई शिकायत करते हैं, तो गार्ड उनके साथ मारपीट और बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
मरीज के परिजनों से मारपीट करता पटना एम्स का गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना एम्स में सुरक्षा गार्डों की दादागीरी शुक्रवार को देखने को मिली, जब वहां इलाज कराने आए एक मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा गार्डों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव करने आए कई लोगों के मोबाइल को तोड़ डाले और मरीज के परिजनों को घंटों बंधक बनाए रखा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर एम्स के निदेशक डॉक्टर जीके पाल से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण मीटिंग की बात बताकर फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड ने मरीजों को दिया धक्का
जानकारी के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचे एक अखबार के संवाददाता के साथ भी सुरक्षा गार्डों ने मारपीट की। उनके मोबाइल को तोड़ डाला। घटना के बाद एम्स परिसर घंटों रण क्षेत्र बना रहा। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ओपीडी में काफी संख्या में भीड़ लगी थी। इसी बात को लेकर गार्ड और एक मरीज के परिजनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने वहां इलाज कराने आए कई मरीजों को धक्का दे दिया। इससे मरीज आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ मरीजों ने गार्ड की इस बदतमीजी को कैमरे में कैद करना चाहा। वीडियो बनता देख गार्ड और बौखला गए।
विज्ञापन
महिलाओं के साथ बदतमीजी करने का आरोप
आसपास के लोगों ने बताया कि वहां सुरक्षा में लगे कई गार्ड पहुंच गए। फिर वीडियो बना रहे लोगों, महिलाओं और मरीज के परिजनों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान गार्ड ने कई लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्डों ने उनके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
इसी दौरान खबर जुटाने पहुंचे एक अखबार के संवाददाता के साथ भी सुरक्षा गार्ड ने मारपीट की और उनका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा एम्स परिसर घंटों रण क्षेत्र में तब्दील रहा। वहां इलाज करा रहे कई लोगों ने बताया कि एम्स परिसर में लगाए गए सुरक्षा गार्डों की रंगदारी सर चढ़कर बोलती है।
'परेशानी की शिकायत करने पर बदतमीजी करते हैं सुरक्षा गार्ड'
लोगों ने बताया कि यहां के सुरक्षा गार्ड की मनमानी के आगे कोई भी मरीज या उनके परिजन विरोध नहीं कर सकते। लोगों का यह मानना है कि जो लोग भी यहां अपना इलाज कराने में परेशानी को लेकर कोई शिकायत करते हैं, तो गार्ड उनके साथ मारपीट और बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं।