फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   pataliputra sports complex summer camp concludes shreyasi singh announces winter camp

Bihar: पाटलिपुत्र खेल परिसर में समर कैंप का समापन, खेल मंत्री ने बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र

Mon, 22 Jun 2026 09:34 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 09:34 PM IST
सार

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 8 से 20 जून तक आयोजित समर कैंप का समापन खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया। कैंप में बच्चों को योग, फुटबॉल, शतरंज, स्केटिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, मार्शल आर्ट्स, ताइक्वांडो और वॉल क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
pataliputra sports complex summer camp concludes shreyasi singh announces winter camp
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 8 जून से 20 जून तक आयोजित समर कैंप का समापन खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, उप निदेशक हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार और चंदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी : श्रेयसी सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कैंप में शामिल बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अपने खिलाड़ी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर अधिक समय बिताने की बजाय खेलों में भाग लेने से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन


विंटर कैंप आयोजित करने की घोषणा

खेल मंत्री ने घोषणा की कि समर कैंप की तर्ज पर अब सर्दियों में विंटर कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और अभिभावकों के सकारात्मक अनुभवों से यह स्पष्ट है कि यह समर कैंप खेल संस्कृति और खेल भावना के विकास में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को मिला विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण

कैंप के दौरान बच्चों को बेसिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा विभिन्न खेलों की शुरुआती जानकारी दी गई। बच्चों को योग, फुटबॉल की बेसिक ड्रिब्लिंग, शतरंज, स्केटिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट और बास्केटबॉल की मूल तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत वॉल क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स और ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकों से बच्चों को परिचित कराया गया। बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए खेल आधारित क्विज प्रतियोगिताएं और कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं अभिभावकों के लिए भी योग और खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।


बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

समापन समारोह में बच्चों ने कैंप के दौरान सीखे गए योग, स्केटिंग और अन्य खेल विधाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने खेल मंत्री के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और सरकार का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कैंप आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों और बच्चियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर खेल मंत्री द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed