फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Uncle accused of shooting and killing his nephew, amid allegations of an affair with the nephew's wife

बिहार: भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध के आरोप के बीच चाचा पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप, वारदात के बाद फरार

Tue, 20 Oct 2026 03:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बभनपुरा गांव में 30 वर्षीय दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके चाचा ललन शर्मा पर हत्या का आरोप है। पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Uncle accused of shooting and killing his nephew, amid allegations of an affair with the nephew's wife
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में मंगलवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दीपक कुमार (30), पिता विंध्याचल शर्मा की उसके चाचा ललन शर्मा पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच पिछले चार वर्षों से विवाद चल रहा था। ललन शर्मा की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का अपने ही भतीजे की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध को रोकने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन उनके पति मानने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, ललन शर्मा बिल्डर का काम करते थे। घटना के बाद गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के वास्तविक कारणों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed