फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Pappu Yadav Slams PM Modi Says Won’t Support Any Arrogant Prince Bihar Election 2025

Pappu Yadav: 'मैं वहां कभी नहीं चढ़ूंगा, जहां कोई अंहकारी युवराज होगा', खुलकर बोले पप्पू यादव; पीएम पर बिफरे

Mon, 21 Jul 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 06:16 PM IST
सार

Pappu Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा उन्होंने पुलवामा हमले को अपने चुनाव के लिए इस्तेमाल किया था। अब वही चीज वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर रहे हैं। लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है कि मोदी जी का 56 इंच का सीना नहीं बल्कि 5 इंच का है।

विज्ञापन
Pappu Yadav Slams PM Modi Says Won’t Support Any Arrogant Prince Bihar Election 2025
पप्पू यादव - फोटो : Facbook profile

विस्तार

9 जुलाई को मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान ट्रक पर चढ़ने से रोके जाने की घटना पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पहली बार खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कह कि मैं गिर गया था और चोट लग गई थी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया पप्पू यादव के लिए पागल है, मैं किसी के लिए बना ही नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि पप्पू यादव उस मंच पर कभी नहीं चढ़ेगा जहां कोई अहंकारी युवराज होगा। हालांकि आगे अपनी सफाई में पप्पू यादव ने कहा कि जब मेरे नेता राहुल गांधी वहां मौजूद थे, तो पप्पू यादव की जरूरत ही नहीं थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  सीवान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दौरा, अल्पसंख्यक विमर्श पर दिया बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?
विज्ञापन

 
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा उन्होंने पुलवामा हमले को अपने चुनाव के लिए इस्तेमाल किया था। अब वही चीज वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर रहे हैं। लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है कि मोदी जी का 56 इंच का सीना नहीं बल्कि 5 इंच का है। आज पूरी दुनिया उनका मजाक बना रही है। लोग कह रहे हैं कि इतना कमजोर प्रधानमंत्री उन्होंने कभी नहीं देखा। यूक्रेन पूरी दुनिया से नहीं डरा, ईरान भी आत्मसम्मान के लिए दुनिया को चुनौती देता है, लेकिन हमारे पीएम समझौता करते रहते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी को लेकर पप्पू यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। वहीं अंत में बिहार विधानसभा चुनाव में भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि मैं वही करूंगा जो कांग्रेस नेतृत्व कहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed