फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   paliganj sigori police station youth death before teej contractor allegation

बिहार: पूछताछ के लिए थाने लाया गया युवक नहीं लौटा घर, तीज से पहले पत्नी का उजड़ा सुहाग

Mon, 14 Sep 2026 09:11 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ दानापुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 09:11 AM IST
सार

पालीगंज के सिगोड़ी थाना परिसर में पूछताछ के लिए लाए गए करीब 30-35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक चौकीदार कक्ष में फंदे से लटका मिला। सूचना पर सिटी एसपी वेस्ट, पालीगंज एसडीपीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
paliganj sigori police station youth death before teej contractor allegation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगोड़ी थाना परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी मामले में पूछताछ के लिए लाए गए करीब 30-35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक थाना परिसर स्थित चौकीदार कक्ष में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट, पालीगंज एसडीपीओ और पालीगंज एसडीएम सिगोड़ी थाना पहुंचे। अधिकारियों ने थाना परिसर और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल घटना को लेकर कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

पत्नी ने ठेकेदार पर लगाया गंभीर आरोप

इधर, मृतक की पत्नी ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के अनुसार, उसके पति को एक ठेकेदार से पैसे लेने थे। पैसे मांगने के लिए वह ठेकेदार के पास गए थे। आरोप है कि वहां से ठेकेदार ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई कि युवक की तबीयत खराब है और उन्हें एम्स आने के लिए कहा गया। परिजन जब एम्स पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया।

तीज से ठीक एक दिन पहले परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीज पर्व से ठीक एक दिन पहले पत्नी का सुहाग उजड़ने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

युवक की मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल

पूछताछ के लिए थाना लाए गए युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना परिसर में युवक की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और घटना के दौरान वहां क्या हुआ, इसकी जांच अहम मानी जा रही है।


पुलिस की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed