{"_id":"6b01d194a43a5f60ff062ef6","slug":"pakistani-minor-girl-kidnapped-from-jodhpur-rescued-in-bhagalpur-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जोधपुर से अपहृत पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली, लॉन्ग टर्म वीजा पर परिवार के साथ भारत में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जोधपुर से अपहृत पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली, लॉन्ग टर्म वीजा पर परिवार के साथ भारत में है
Sat, 21 Nov 2026 10:51 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:51 PM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर से पांच दिन पहले अपहृत पाकिस्तानी किशोरी को बिहार के भागलपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। किशोरी लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ जोधपुर में रह रही थी। जोधपुर पुलिस की सूचना पर भागलपुर पुलिस ने बाथ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे मुक्त कराया। अपहरण का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर से पांच दिन पहले अपहृत हुई एक पाकिस्तानी किशोरी को पुलिस ने बिहार के भागलपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी जोधपुर में लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसे एक युवक सब्जबाग दिखाकर अपने साथ अगवा कर ले गया था। सूचना मिलने के बाद भागलपुर पुलिस की टीम ने बाथ थाना क्षेत्र से किशोरी को मुक्त कराया और उसे महिला पुलिस के संरक्षण में रखा है।
जोधपुर पुलिस की सूचना पर कार्रवाई
जोधपुर पुलिस की तकनीकी टीम ने अपहृत किशोरी की लोकेशन भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र में ट्रेस की थी। इसके बाद जोधपुर पुलिस ने भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव से संपर्क कर मदद मांगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया। टीम में महिला थाना अध्यक्ष लूसी कुमारी के साथ बाथ और शाहकुंड के थाना अध्यक्षों को शामिल किया गया।
पुलिस टीम ने बाथ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। भागलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी जोधपुर के बोरानाडा थाना पुलिस को दे दी है। जोधपुर से पुलिस टीम भागलपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जो जल्द ही पहुंचकर किशोरी को अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी युवक फरार, पुलिस की तलाश जारी
किशोरी के पिता ने जोधपुर के बोरानाडा थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी योगेश कुमार भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र स्थित दीनदयालपुर गांव निवासी मंटू मंडल का बेटा है। वह जोधपुर की एक फैक्टरी में काम करता है। आरोपी युवक किशोरी को अपने घर ले जाने के बजाय बाथ थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे हुए था। पुलिस की छापेमारी के पूर्व ही आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।