फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   On compulsion of Panchayat for enrollment in 9th Class, RJD student says Bihar Board should take back decree

Bihar: 9वीं में नामांकन के लिए पंचायत की बाध्यता पर बवाल, छात्र राजद ने कहा- तुगलकी फरमान वापस लें, नहीं तो...

Fri, 03 May 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 May 2024 06:18 PM IST
सार

Bihar News: छात्र राजद नेता चंदन यादव ने डीएम से मांग कर कहा कि अभी जो सरकार के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जो 14 मई की डेडलाइन दी गई है, उसको वापस लेने का काम करें। यादव ने इसे शिक्षा के अधिकार का उल्लघंन बताया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
On compulsion of Panchayat for enrollment in 9th Class, RJD student says Bihar Board should take back decree
छात्र राजद ने सीएम और शिक्षा बोर्ड को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 8वीं पास छात्र-छात्राओं के 9वीं कक्षा में नामांकन नहीं करा पाने की पीड़ा पर अब अभिभावकों के आक्रोश के बीच अब छात्र राजद की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अब बोर्ड के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने की मांग की है। छात्र राष्ट्रीय जनता दल ने युवा नेता ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक करके सरकार से इस ‘तुगलकी फरमान’ को वापस लेने की मांग की है। छात्र राजद ने कहा कि सभी पंचायत में ही 9वीं में नामांकन की यह शर्त खत्म की जाए, ताकि बच्चे आगे की पढ़ाई कर सकें।

विज्ञापन

 
छात्र राजद नेता चंदन यादव ने डीएम से मांग कर कहा कि अभी जो सरकार के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जो 14 मई की डेडलाइन दी गई है, उसको वापस लेने का काम करें। बिहार में रोजगार के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। ऐसे में यहां के स्कूल में नामांकन की बाध्यता ने हजारों बच्चों के आगे पढ़ाई का रोड़ा अटका दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह शिक्षा के अधिकार का उल्लघंन है। शहरी क्षेत्र में भी स्कूल निर्धारित कर दिया गया है। इससे सैकड़ों बच्चे नामांकन नहीं ले सके हैं। अगर इस शर्त को खत्म नहीं किया जाता हो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही किसी भी उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन की स्वतंत्रता प्रदान की जाए, जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुचारु रूप से चल सके। नहीं तो दिए गए डेडलाइन के बाद छात्र राजद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed