फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   NSUI protest in Patna assembly demanding employment and education, clash with police

Bihar News: पटना में NSUI का प्रदर्शन, रोजगार-शिक्षा की मांग को लेकर विधानसभा घेराव, पुलिस से झड़प

Thu, 24 Jul 2025 01:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

गुरुवार को पटना में NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और रोजगार की मांगों को लेकर विधानसभा घेराव की कोशिश की। मार्च के दौरान राजापुर पुल के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका, जिससे झड़प की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
NSUI protest in Patna assembly demanding employment and education, clash with police
पटना में NSUI का विधानसभा घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शिक्षा, रोजगार और विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें राजापुर पुल के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का प्रयोग
प्रदर्शनकारी जब विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, तब प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। लेकिन NSUI कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे तोड़ने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की। मार्च दोपहर 12 बजे सदाकत आश्रम से शुरू हुआ, जो राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ा, लेकिन प्रशासनिक रोक के चलते प्रदर्शनकारी वहीं रुक गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घर के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को कांवड़ियों के वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और रोजगार बना मुख्य मुद्दा
NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बिहार सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बेरोजगारी को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में कोई ठोस नीति नहीं लाई गई है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। पूरे घटनाक्रम की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। वहीं NSUI ने कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed