{"_id":"6881ca8b66002f30540a449b","slug":"bihar-news-an-elderly-man-standing-at-the-door-of-his-house-was-crushed-by-a-vehicle-of-kanwariyas-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को कांवड़ियों के वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, कई श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को कांवड़ियों के वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, कई श्रद्धालु घायल
Thu, 24 Jul 2025 11:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:24 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में देवघर से लौट रही कांवड़ियों की अनियंत्रित गाड़ी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए पलट गई। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि छह कांवड़िए घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले सकरा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के अनियंत्रित वाहन ने एक बुजुर्ग की जान ले ली और खुद भी पलट गया। हादसे में वाहन सवार कई कांवड़िए घायल हो गए। मृतक की पहचान सहदेव राय 80 वर्ष के रूप हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देवघर बाबा बैद्यनाथ से जलाभिषेक कर लौट रही कांवड़ियों की एक गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से थोड़ी दूर एक घर के पास में खड़े बुजुर्ग को रौंदते हुए पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार छह कांवड़ियों को चोट आई है, जिसमें दो गंभीर बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद मौके पर बनी अफरातफरी की स्थिति मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस मामले की जांच और करवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 मुसहरी के पास की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: सीवान में कांवड़ियों से भरा पिकअप पलटा, 30 घायल, पांच की हालत गंभीर
इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल कांवड़ियों को किसी तरह बाहर निकाला। घायल हुए कांवड़िए पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद नाराज होकर ग्रामीण ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान में कांवड़ियों को लेकर आ रहे घायल चालक से भी नोक झोंक हुई।
पूरे मामले में सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि एक वाहन अनियंत्रित होकर के घर के पास में खड़े बुजुर्ग को रौंद दिया था। उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। वाहन में कांवड़िए सवार थे। सभी घायल हुए और प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने की कवायद की जा रही है।