Bihar : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर मंत्री विजय चौधरी ने स्वीकारी यह बात; बाकी नेताओं ने क्या कहा?
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। यह बात बिहार सरकार के मंत्री के बॉडी लैंग्वेज से स्पष्ट हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन फैसला सीएम स्वयं लेंगे। सीएम नीतीश के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा होने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर आज चर्चाएँ तेज रहीं। इसको लेकर आज दिनभर जदयू और भाजपा के नेता कुछ न कुछ कहते रहे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन, इस बात पर अब तक जनता दल यूनाइटेड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एक बात जरुर है कि फिलहाल इस चर्चा ने रफ्तार पकड़ ली, उस समय जब बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कुछ बातें कह दीं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री
विजय चौधरी ने CM नीतीश की नई सियासी पारी पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, "जो भी होगा हमारे नेता नीतीश कुमार की इच्छा से ही होगा। विजय चौधरी ने आगे कहा कि इस मामले में बात चल रही है लेकिन फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है। उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है और जो भी होगा वह सारा कुछ नीतीश कुमार की इच्छा और उनके फैसले पर ही होगा।"
#WATCH | Patna | On reports of Nitish Kumar moving to Rajya Sabha, Bihar Minister Vijay Kumar Chaudhary says, "...Bihar CM Nitish Kumar will take the final decision...The talks are underway, the final decision has to be taken by him..."
On Chief Minister Nitish Kumar's son,… pic.twitter.com/whImc97Rx0 — ANI (@ANI) March 4, 2026
नीतीश के समर्थकों की भावनाएं
इसी बीच नीतीश के समर्थकों का उनके आवास के बाहर जुटना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के बिहार छोड़ने और राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच जदयू के युवा पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, 'ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटाया जा सकता है। पूरा राज्य चिंतित है, क्योंकि यह मुद्दा बिहार के भविष्य से जुड़ा है। उनके संभावित निष्कासन की खबरों ने होली के उत्सव को फीका कर दिया है। अगर नीतीश कुमार को हटाया जाता है, तो इससे पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन छिड़ सकता है।'
#WATCH | Patna, Bihar: JDU youth party worker says, "... Speculation is rife that Chief Minister Nitish Kumar may be removed from his post. The entire state is concerned, as this issue relates to the future of Bihar. Reports of his possible removal have dampened Holi festival… https://t.co/BgL0QRJYjk pic.twitter.com/Ot3atdfgeK
— ANI (@ANI) March 4, 2026
क्या अब सीएम के बेटे शुरू करेंगे राजनीतिक पारी?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद विधान पार्षद संजय गांधी ने बताया कि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होंगे। यह उन्हीं की पार्टी है वह जब चाहे वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं। संजय गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा कि अभी तक इस तरीके की कोई जानकारी उन लोगों को नहीं मिली है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरीके से ठीक हैं और स्वस्थ हैं। वह लगातार बिहार की सेवा भी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?
संजय गांधी ने आगे कहा कि उन लोगों को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह खबर पूरी तरीके से झूठी है।. संजय गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों के साथ कमिटमेंट किया था कि बिहार की सेवा करना है और वह इस कमिटमेंट के तहत बिहार की सेवा पिछले 21 वर्षों से कर रहे हैं और आगे आगे भी करते रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.