फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Diwali Chhath Special Buses 200 Buses Five States Ticket Booking Fare Discount

बिहार: दिवाली और छठ पर पांच तारीख से पांच राज्यों के लिए चलेंगी 200 विशेष बसें, टिकट बुकिंग शुरू

Mon, 02 Nov 2026 11:05 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 02 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 5 से 20 नवंबर तक करीब 200 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए संचालित होंगी। एसी सीटर और स्लीपर बसों के किराये पर 30 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी दी जा रही है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Diwali Chhath Special Buses 200 Buses Five States Ticket Booking Fare Discount
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष त्योहारी बस सेवा के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार 5 से 20 नवंबर के बीच चिह्नित मार्गों पर लगभग 200 विशेष बसों का संचालन करेगी। यह विशेष बस सेवा बिहार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए होगी। निगम ने यात्रियों के आवागमन के लिए एसी सीटर, एसी स्लीपर, सेमी-स्लीपर और नॉन-एसी बसों का इंतजाम किया है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग पिछले वर्ष की तरह ही त्योहारों के दौरान यात्रियों को किफायती यात्रा का विकल्प दे रहा है। त्योहारों के समय यात्री सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। एसी सीटर एवं स्लीपर बस की टिकट बुकिंग करने पर 30 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन


विभिन्न शहरों से चलने वाली बसों का विवरण
त्योहारी भीड़ को देखते हुए बिहार के अलग-अलग प्रमुख शहरों से अन्य राज्यों के लिए बसों का परिचालन निर्धारित किया गया है। पटना से दिल्ली के लिए 13, हरियाणा के लिए सात और झारखंड के लिए चार बसें रवाना होंगी। मुजफ्फरपुर से दिल्ली मार्ग पर 34 बसें चलाई जाएंगी। गया से दिल्ली के लिए 10 बसों की सेवा रहेगी, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए दो-दो तथा झारखंड के लिए छह बसें संचालित होंगी। इसके अलावा पूर्णिया से दिल्ली के लिए 12 और हरियाणा के लिए 18 बसें चलेंगी। दरभंगा से दिल्ली के लिए छह और हरियाणा के लिए 22 बसें संचालित की जाएंगी। इसी तरह अन्य प्रमुख रूटों पर भी बसों का परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों के बीच तय किया गया किराया
छूट के बाद बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए किराया तय कर दिया गया है। पटना से दिल्ली नॉन-एसी सीटर का किराया 1182 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर का 1483 रुपये, एसी सीटर का 1318 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 1935 रुपये निर्धारित है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए नॉन-एसी सीटर 1074 रुपये, स्लीपर 1352 रुपये, एसी सीटर 1195 रुपये और एसी स्लीपर 1767 रुपये है। गया जी से दिल्ली रूट के लिए नॉन-एसी सीटर 1139 रुपये, स्लीपर 1426 रुपये, एसी सीटर 1272 रुपये और एसी स्लीपर 1861 रुपये तय हुआ है। दरभंगा से दिल्ली के लिए नॉन-एसी सीटर 1165 रुपये, स्लीपर 1461 रुपये, एसी सीटर 1201 रुपये और एसी स्लीपर 1908 रुपये निर्धारित है। पूर्णिया से दिल्ली के लिए नॉन-एसी सीटर 1486 रुपये, स्लीपर 1842 रुपये, एसी सीटर 1668 रुपये तथा एसी स्लीपर 2398 रुपये किराया तय किया गया है।

पड़ोसी राज्यों के लिए निर्धारित यात्रा शुल्क
बिहार से हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मार्गों का किराया भी घोषित कर दिया गया है। पटना से अंबाला नॉन-एसी सीटर का किराया 1303 रुपये और एसी स्लीपर 2134 रुपये है। पटना से गुरुग्राम का नॉन-एसी सीटर किराया 1193 रुपये और एसी स्लीपर 1948 रुपये रखा गया है। गया जी से अंबाला रूट पर नॉन-एसी सीटर 1242 रुपये और एसी स्लीपर 2043 रुपये है। झारखंड रूट पर पटना से गुमला के लिए नॉन-एसी सीटर किराया 502 रुपये और एसी स्लीपर किराया 800 रुपये तय किया गया है, जबकि आरा से रांची का नॉन-एसी सीटर किराया 474 रुपये और एसी स्लीपर 655 रुपये है। पश्चिम बंगाल के लिए पटना से कोलकाता का नॉन-एसी सीटर किराया 839 रुपये और एसी स्लीपर 1276 रुपये तथा गया जी से कोलकाता नॉन-एसी सीटर 736 रुपये और एसी स्लीपर 1115 रुपये है। उत्तर प्रदेश रूट पर पटना से गाजियाबाद का नॉन-एसी सीटर किराया 1120 रुपये और एसी स्लीपर 1854 रुपये निर्धारित किया गया है।


एसी स्लीपर श्रेणी में मिलने वाली विशेष छूट
इस त्योहारी बस सेवा में सबसे ज्यादा छूट एसी स्लीपर बसों में दी जा रही है। सुपौल से दिल्ली एसी स्लीपर का वास्तविक किराया 3030 रुपये है, जिस पर निगम 1000 रुपये की छूट दे रहा है। इसी तरह लौकहा से दिल्ली एसी स्लीपर का वास्तविक किराया 3077 रुपये है, जिस पर 1028 रुपये की छूट उपलब्ध है। भागलपुर से अंबाला रूट पर वास्तविक किराया 3603 रुपये है, जिस पर 1113 रुपये की रियायत दी जा रही है। पूर्णिया से अंबाला रूट का किराया 3462 रुपये है, जिस पर 1103 रुपये की छूट है, जबकि मधुबनी से अंबाला रूट पर वास्तविक किराया 3257 रुपये है, जिस पर 1092 रुपये की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed