फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar Cabinet Expansion on tuesday, Shahnawaz Hussain may be get ministry

आज हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज समेत इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Tue, 09 Feb 2021 12:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar Cabinet Expansion on tuesday, Shahnawaz Hussain may be get ministry
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

बिहार में मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है। राजभवन में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर नीतीश के मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन


जदयू कोटे से इन्हें मिल सकती है जगह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और नालंदा से जेडीयू विधायक श्रवण कुमार को फिर से नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह के भी मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। एमएलसी नीरज कुमार की भी वापसी हो सकती है। इनके अलावा मदन सहनी और दामोदर राउत के साथ भोरे विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए पूर्व आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।  
विज्ञापन


भाजपा में इन्हें मिल सकता है मौका
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, अंतरराष्ट्रीय शूटर और जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं पूर्व मंत्री और झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी के साथ बरौली के विधायक रामप्रवेश राय को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed